
शादी-ब्याह हो या कोई खास फंक्शन अधिकतर महिलाएं अपने पूरे लोग को खूबसूरत और खास बनाने के लिए एक से एक आउटफिट के साथ ज्वेलरी जरूर शामिल करती हैं। अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है और आप कुछ न कुछ नया ट्राई करती रहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
अगर आपको भी बिछिया पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर बिछिया पहनती हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत फ्लावर शेप सिल्वर बिछिया डिजाइन को डेली वियर में पहन सकती हैं। यह आपके पैरों को खूबसूरत बना देंगे।

आप चाहें तो इस तरह की खूबसूरत पीकॉक शेप चांदी की बिछिया को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे आप सुनार के यहां से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी आर्डर कर सकती हैं। यह डेली वियर में पहनने के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत रेड स्टोन फ्लोरल शेप चांदी की बिछिया को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी बिछिया डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है और यह आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेगी। ऐसी बिछिया को आप सुनार के यहां चांदी में बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

एक जैसे बिछिया पहनने के बजाय अब आप इस तरह की चेन वाली डिजाइनर सर्कल शेप डिजाइनर चेन बिछिया को चुन सकती हैं। इस तरह के बिछिया को आप किसी भी त्योहार या शादी ब्याह के दौरान पहन सकती हैं। अधिकतर महिलाओं को इस तरह की बिछिया इन दिनों काफी पसंद आ रही हैं, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं।

आप चाहे तो अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए इस तरह की ट्रिपल सेट चेन बिछिया डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया डिजाइंस आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह की बिछिया को डेली वियर में पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bichiya Designs For Women: कम वजन वाली चांदी की बिछिया के नए डिजाइंस, डेली वियर में पहनने के लिए हैं बेस्ट
अगर अब रोजाना पहनने के लिए बिछिया तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह की खूबसूरत टियर ड्राप स्टोन चेन बिछिया डिजाइन भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ऐसे डिजाइन वाली बिछिया इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इस तरह की चेन वाली बिछिया को आप सुनार की दुकान पर जाकर बनवा सकती हैं।

आप चाहे तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पुरानी बिछिया के बजाय इन लेटेस्ट अडजस्टेबल फ्लोरल चांदी की चेन वाली बिछिया डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी चांदी की बिछिया आपको सुनार की दुकान पर मिल जाएगी या आप इसे अपने हिसाब से सुनार के यहां डिजाइन भी करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bichiya के Designs: डेली वियर में पहनने के लिए ट्राई करें मॉडर्न मिनिमल बिछिया सेट, जो बढ़ा देंगे पैरों की खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest/soniya/Aditi Ornaments
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।