Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:16 AM IST
herzindagi
1500 rupees toe ring

Emerald Toe Ring Design: 1500 रुपये के अंदर खरीदें खबसूरत बिछिया, पति के मन को खूब भाएंगी ये डिजाइंस

Emerald Toe Ring Design: 1500 रुपये के अंदर खरीदें खूबसूरत एमरल्ड बिछिया डिजाइंस। क्लासिक राउंड, एमरल्ड-रूबी कॉम्बो, विंग और फ्लोरल पैटर्न में पाएं रॉयल और ट्रेंडी ऑप्शन। शुद्ध या सिंथेटिक चांदी में उपलब्ध ये बिछिया हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं और आपके लुक को देंगी खास आकर्षण।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 21:08 IST

Bichiya For Women: बिछिया महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्‍सा है। धार्मिक महत्‍व के साथ-साथ बिछिया आपके फैशन लुक्‍स को भी इंहैंस करती है। बाजार में भी आजकल बिछिया के एक से बढ़कर एक डिजाइंस आ रहे हैं, मगर सबसे ज्‍यादा जो लोकप्रिय हो रहे हैं, वह एमरल्‍ड बिछिया डिजाइंस हैं। यह दिखने में बेहद रॉयल लगते हैं और इन्‍हें आप पैरों में पहन लेंगी, तो आपके पति भी बिना आपकी तारीफ किए नहीं रह पाएंगे। इस तरह के बिछिया आपको शुद्ध चांदी में या फिर सिंथेटिक चांदी में मिल जाएंगे। इन्‍हें आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि एमरल्‍ड बिछिया किसी भी उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको एमरल्‍ड डिजाइंस वाले बिछिया की कुछ तस्‍वीरें दिखाते हैं, जो आपको 1500 रुपये तक में मिल जाएंगे और महीनों काले नहीं पड़ेंगे।

क्लासिक राउंड एमरल्ड बिछिया डिजाइन

अगर आप सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक पसंद करती हैं, तो क्लासिक राउंड एमरल्ड बिछिया आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन में गोल आकार का छोटा या मीडियम साइज एमरल्ड स्टोन लगा होता है, जो बहुत ही सटल और आकर्षक लगता है। इसे आप डेली वियर में भी आसानी से पहन सकती हैं।

silver toe ring with emerald stone

एमरल्ड एंड रूबी कॉम्बो बिछिया डिजाइन

अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल और रिच लुक चाहती हैं, तो एमरल्ड और रूबी का कॉम्बिनेशन वाला बिछिया चुने। यह आपकी पर्सनालिटी को सूट करेगा। इस डिजाइन में हरे पन्ना स्टोन के साथ लाल रूबी स्टोन जड़ा होता है, जो बहुत ही क्लासी और फेस्टिव लुक देता है।

यह भी पढ़ें- Lightweight Bichhiya Designs: रोजाना पहनने के लिए शामिल करें लाइटवेट बिछिया, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

toe ring designs for women

एमरल्ड विंग बिछिया डिजाइन

अगर आप मॉडर्न और यूनिक पैटर्न पसंद करती हैं, तो एमरल्ड विंग डिजाइन जरूर ट्राई करें। इस डिजाइन में पंख या विंग शेप का पैटर्न बना होता है, जिसके बीच में या किनारों पर छोटे-छोटे एमरल्ड स्टोन जड़े होते हैं।

emerald toe ring under 1500

फ्लोरल एमरल्ड बिछिया डिजाइन

फ्लोरल डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। फूलों की आकृति में बनी और एमरल्ड स्‍टोन से सजी बिछिया बेहद आकर्षक और फेमिनिन लुक देती है। इस डिजाइन में छोटे-छोटे पत्तों और फूलों के पैटर्न के साथ एमरल्ड स्टोन लगाया जाता है, जिससे यह और भी ग्रेसफुल दिखती है।

यह भी पढ़ें- Silver Ki Bichiya Designs: महाशिवरात्रि के दिन पत्नी को गिफ्ट करें ये सिल्वर बिछिया, यहां देखें डिजाइंस

affordable toe rings for women

अगर आप कम बजट में खूबसूरत और ट्रेंडी बिछिया खरीदना चाहती हैं, तो एमरल्ड स्टोन वाली ये डिजाइंस बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। 1500 रुपये के अंदर आपको ऐसी कई बिछिया मिल जाएंगी, जो न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाएंगी, बल्कि आपके जीवनसाथी के मन को भी खूब भाएंगी। जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।