
कुछ ज्वेलरी शादीशुदा महिलाओं के श्रृंगार का हिस्सा रही हैं। इनमें मगंलसूत्र से लेकर पैरों की बिछिया शामिल है। क्या आपकी भी नई-नई शादी हुई है? आपके पास बिछिया की कुछ डिजाइंस हैं?
आजकल बिछिया भी फैशन ट्रेंड में आ गई है। इसका कारण बिछिया डिजाइन की वैरायटी है। क्या आप भी बिछिया पहनती हैं? स्टोन आंखों को आसानी से अपनी ओर आर्कषित करते हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
इसलिए ज्यादातर ज्वेलरी स्टोन से ही बनी होती है। चाहे वह इयररिंग्स हो या नेकलेस। आजकल सुहाग से जुड़ी चीजें जैसे मंगलसूत्र, कंगन और बिछिया के डिजाइन में भी काफी बदलाव आ गया है। आज इस हम आपके लिए स्टोन बिछिया के सबसे प्यारे डिजाइंस लेकर आए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इन डिजाइंस पर।
अगर आपको कलरफुल ज्वेलरी पसंद है तो मिक्स स्टोन वाली बिछिया खरीदें। इस तरह की टो रिंग को आप सिंपल से लेकर डिजाइनर आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। आपको इसमें सारे कलर्स मिल जाएंगे।
इस तरह की बिछिया को ऑफिस वियर के साथ भी कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा आपको पैर्टन भी अलग-अलग मिल जाएंगे। इसलिए अपनी पसंद अनुसार स्टोन बिछिया खरीद सकती हैं।
जेमस्टोन ज्वेलरी की बात ही कुछ और होती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जेमस्टोन से बनी ज्वेलरी के बगैर आपका कलेक्शन अधूरा है। इस बार आपको जेमस्टोन वाली बिछिया खरीदनी चाहिए। इस बिछिया में आपको कई डिजाइन मिल जाएंगे। यकीन मानिए इस तरह की बिछिया आपके पैरों पर खूब जचेगी।
अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं तो आपके लिए जेमस्टोन बिछिया बेस्ट है। कुर्ते, सूट और साड़ी पर यह बिछिया डिजाइन अच्छा लगता है।(फैंसी बिछिया डिजाइन्स)
इसे भी पढ़ें:ये ट्रेडिशनल बिछिया डिजाइंस हो सकते हैं आपके ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा

अगर आप शादीशुदा हैं और आपको बिछिया पहनने का खास शौक नहीं है तो आपको व्हाइट स्टोन से बनी बिछिया काफी पसंद आएगी। अगर आप सिंपल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो व्हाइट स्टोन वाली बिछिया खरीदें।
इसमें सबसे ज्यादा खूबसूरत फूल डिजाइन लगता है। आपको इसके अलग-अलग साइज मिल जाएंगे।(गोल्डन बिछिया डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें:Toe Rings Designs: देखें यूनिक बिछिया के डिजाइन्स
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।