Latest Toe Ring Designs: बाजार में एक से बढ़कर एक ज्वेलरी मिलती हैं। खासतौर पर शादीशुदा महिलाएं पैरों में बिछिया पहनती हैं। इससे न केवल पैर सुंदर नजर आते हैं बल्कि हिंदू धर्म में यह पहना अनिवार्य है। इसलिए यह केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं है। क्या आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो बिछिया के नए-नए डिजाइन्स की तलाश में रहती हैं। इसके लिए आप बाजार से लेकर ऑनलाइन साइट्स पर घंटों समय बिताती हैं?
अगर आप बिछिया डिजाइन में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल फायदेमंद होगा। आज हम आपके यूनिक बिछिया के डिजाइन्स लेकर आए हैं,जिन्हें पहन आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
अगर आप फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो यकीनन बिछिया का यह डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा। यह बिछिया आपके पैरों को बांजरा लुक देगी। यह आपके पैर के उंगली को पूरा कवर कर लेगी। इस तरह के बिछिया में ज्यादातर घुंघरू होते हैं। आप इसके साथ इससे मैच करती हुई पाजेब पहन सकती हैं। सिंपल कुर्ती और साड़ी के साथ यह बिछिया खूब जचेगी।
क्या आपको फूल पंसद है? अगर हां तो आपको इसमें बिछिया डिजाइन भी बेहद अच्छे लगते हैं। इस डिजाइन में खास यह है कि इसमें स्टोन लगा हुआ है। स्टोन में भी आपको अलग-अलग रंग मिल जाएंगे। केवल ऑक्सीडाइज ही नहीं सिल्वर में भी बिछिया मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें जबरदस्ती बिछिया पहननी पड़ती है तो आप यह डिजाइन चुन सकती हैं। बाजार में आपको इस तरह की रिंग भी आसानी से मिल जाएगी। यह क्रिसक्रॉस बिछिया देखने में एलिगेंट लगती है। आप डेली वियर में इसे आसानी से पहन सकती है। खास बात यह बिछिया ज्यादातर आउटफिट्स के साथ सूट करेंगी।
इसे भी पढ़ें:Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
रिंग से लेकर बिछिया तक में फ्रंट ओपन डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहे हैं। आपको भी इसे अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। फ्रंट ओपन बिछिया के कई डिजाइन्स आसानी से मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।