बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

पैरों में स्‍टाइलिश बिछिया पहन कर, उनकी खूबसूरती को बढ़ाएं, यह आर्टिकल पढ़ें और बिछिया की नई डिजाइंस देखें। 

how to wear toe ring tips

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए कुछ विशेष गहने होते हैं, जो इस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं कि वह शादीशुदा हैं। हालांकि, अब अधिकतर गहनों ने फैशन की चादर ओढ़ ली है। इनमें से एक है बिछिया, जिसे सुहागिन औरतें पैरों में पहनती हैं। इसके धार्मिक महत्‍व तो होते ही हैं, साथ ही बिछिया पहनने से पैरों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।

पहले बिछिया की केवल कुछ ट्रेडिशनल डिजाइंस ही देखने को मिलती थीं, मगर जब से महिलाओं ने इसे अपने फैशन का हिस्सा माना है तब से बिछिया में आपको कई ट्रेंडी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। हालांकि, बिछिया हमेशा चांदी की ही पहनी जाती है। इसलिए आज हम आपको बिछिया के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे।

toe rings aka bichhiya designs for ladies

चेन वाली बिछिया

चांदी की बिछिया में आपको बहुत सारी ट्रेडिशनल डिजाइंस मिल जाएंगी। मगर आप इनमें भी आपको कुछ ट्रेंडी देखने को मिल जाएगा। जैसे अब बाजार में चेन वाली बिछिया आने लग गई हैं। इसमें से 2 से 3 बिछिया को चेन से जोड़ा जाता है। इन्हें पहनने के बाद आपके पैर बहुत ही अच्छे नज़र आते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इन गहनों से सजाएं अपने बाल, देखते ही रह जाएंगे लोग

Toe Rings Ki Latest Designs

बंजारा लुक बिछिया

बोहो लुक पसंद करने वाली महिलाएं पैरों में बंजारा लुक वाले बिछिया पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया डल फिनिशिंग में होती हैं और उसमें फूल-पत्ती की डिजाइन बनी होती है। आप उन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको आर्टिफिशियल (आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी डिजाइन) और चांदी दोनों तरह की बिछिया मिल जाएंगी।

toe rings designs for girls

रॉयल लुक बिछिया

बाजार में रॉयल लुक वाली हैवी बिछिया भी आपको मिल जाएंगी। आपको इसमें जड़ाउ बिछिया मिल जाएंगी। आकार में भी ऐसी बिछिया बड़ी नजर आती हैं। आप इन्‍हें लहंगे या फिर हैवी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया आप दोनों पैरों में एक ही पहनेंगी तो अच्छी लगेगी।

toe ring significance

फैंसी लुक बिछिया

आजकल फैंसी लुक वाली बिछिया भी बाजार में मिल रही हैं। यह दिखने में बेहद सिंपल होती हैं और पांचों उंगलियों के लिए आती हैं। हर उंगली में अलग डिजाइन की बिछिया होती है। इन्हें आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इस तरह बिछिया बहुत ही लाइट वेस्‍ट की होती हैं और पैरों में चुभती भी नहीं हैं।

toe rings silver designs

बिछिया और पायल वाली बिछिया

पायल के साथ अटैच बिछिया भी आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। इसमें लाइट और हैवी दोनों तरह की डिजाइन आती इस तरह की बिछिया आप किसी भी एथनिक लुक वाले आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP