Sat Apr 11, 2026 | Updated 05:28 PM IST
5 Gram Gold Maang Tikka Latest Designs

Gold Maang Tikka Designs: 5 ग्राम में बेटी के ल‍िए बनवाएं सोने का मांग टीका, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

5 Gram Gold Maang Tikka Latest And Trendy Designs: अगर आप भी बेटी के ल‍िए सोने का मांग टीका बनवाने का सोच रही हैं ताे हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं। आप इसे पांच ग्राम में बनवा सकती हैं। ये द‍िखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 19:55 IST

5 Gram Gold Maang Tikka Designs For Brides: जब भी आप बेटी की शादी की तैयारी करती हैं, तो सबसे पहले ज्वेलरी का ही ख्याल आता है। लड़कियों को ज्वेलरी से प्यार भी बहुत होता है। हालांकि, इन दिनों सोने के रेट काफी ज्यादा बढ़े हुए हैं। ऐसे में गहने खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी की शादी करने जा रही हैं तो हम आपको पांच ग्राम में मांग टीका के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं।

ऐसे डिजाइंस आपको सोनार भी नहीं दिखा पाएगा। ये मांग टीका जब आपकी बेटी पहनेगी तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइंस-

ट्रेड‍िशनल मांग टीका (Gold Maang Tikka In 5 Gram)

maang tikka

ये शानदार गोल्ड मांग टीका आप अपनी बेटी की शादी के ल‍िए बनवा सकती हैं। इसकी पारंपरिक कारीगरी और चमकदार फिनिशि‍ंंग दुल्‍हन के लुक में चार चांद लगा देगी।

Image Credit- Pinterest

एलिगेंट पीकॉक स्टाइल गोल्ड मांग टीका (Peacock Style Gold Maang Tikka)

gold maang tikka designs

बेटी के लिए ये मोर की डिजाइन वाला सोने का मांग टीका सबसे अच्छा रहेगा। आप इस डिजाइन का मांग टीका सोनार से बनवा सकती हैं। इसमें नीचे की तरफ बहुत ही सुंदर बारीक नक्काशी की गई है। लगभग 5 ग्राम में बनने वाला ये मांग टीका शादी के जोड़ों पर खूब अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्‍लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक

Image Credit- Pinterest/Anuradha Art Jewelleryan

ट्रेडिशनल गोल्ड मांग टीका (Traditional Gold Maang Tikka)

gold maang tikka designs (1)

ये शानदार सोने का मांग टीका क्लासिक डिजाइन में है। इसके बीच में लगा रेड कलर का रूबी स्टोन और नीचे की तरफ लटके व्हाइट कलर के छोटे मोती इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।

Image Credit- Pinterest/Adv.Sharma

चांदबाली स्टाइल गोल्ड मांग टीका (Chandbali Style Gold Maang Tikka)

gold maang tikka designs (2)

अगर आप बेटी काे शादी में देने के लिए कुछ यूनिक डिजाइन का मांग टीका देख रही हैं तो ये चांदबाली डिजाइन वाला मांग टीका काफी यूनिक है। इसकी चेन पर छोटे पत्तों जैसी नक्काशी है और नीचे छोटे मोतियों के लटकन दिए गए हैं। 5 ग्राम में आप ये मांग टीका बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

Image Credit- Pinterest/Drisya Bhaskaran

नक्काशी वाला गोल्ड मांग टीका (Gold Maang Tikka with Ruby)

gold maang tikka designs (3)

अगर आप 5 ग्राम में हैवी मांग टीका चाहती हैं तो ये हैवी नक्काशी वाला सोने का मांग बहुत अच्छा है। इसके बीच में लगा पिंक कलर का रूबी स्टोन और आसपास की जालीदार डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।

Image Credit- Pinterest/Tauheeda Khan

पीकॉक डिजाइन गोल्ड मांग टीका विद पर्ल (Peacock Gold Maang Tikka with Pearl)

gold maang tikka designs (4)

बेटी को शादी में देने के लिए ये मोर डिजाइन वाला गोल्ड मांग टीका (Peacock Design Gold Maang Tikka) बहुत ही प्यारा लगेगा। 5 ग्राम में बना ये मांग टीका आपकी बेटी पर बहुत अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Blouse Designs: सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देंगे ब्‍लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई पूछेगा टेलर का पता

Image Credit- Pinterest/Chitti

स‍िंंपल और खूबसूरत मांग टीका

gold maang tikka

अगर आप बेटी के लि‍ए स‍िंंपल ड‍िजाइन का मांग टीका देख रही हैं, तो इस ड‍िजाइन का ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं। ये सि‍ंपल और सोबर मांग टीका पांच ग्राम में आसानी से बन जाएगाा।

Image Credit- Pinterest/Samanta Jewellers (Exporters) Pvt.Ltd.

तो अगर आप भी बेटी को शादी में देने के लिए गोल्ड का मांग टीका देख रही हैं, तो हमने आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखाए हैं। आप 5 ग्राम में सोने का मांग टीका बनवा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest

Herzindagi video

FAQ
क्‍या 5 ग्राम में सोने का मांग टीका बन सकता है?
हां, आप ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।