herzindagi
latest blouse sleeves designs

Blouse Designs: सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देंगे ब्‍लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई पूछेगा टेलर का पता

Blouse Sleeves Designs: साड़ी का फैशन हमेशा से ट्रेंड में रहा है। जब भी कोई लड़की साड़ी पहनकर सामने आती है तो हर कोई उसकी खूबसूरती की तारीफ जरूर करता है। ऐसे में अगर आप कोई स‍िंपल साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो ब्‍लाउज स्‍लीव्‍स के ये लेटेस्‍ट ड‍िजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये आपकी स‍िंपल साड़ी को भी क्‍लासी बना देंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 15:19 IST

Latest Blouse Sleeves Designs: आज के समय में लड़क‍ियां और मह‍िलाएं कई तरह की ड्रेसेज पहनती हैं। इनमें वेस्‍टर्न व‍ियर से लेकर एथन‍िक तक शाम‍िल होते हैं, लेक‍िन साड़ी एक ऐसी चीज है जो हमेशा से पसंद की जाती रही हैं। भले ही दुन‍िया बहुत आगे न‍िकल गई है, लेक‍िन अगर कोई लड़की साड़ी पहनती है तो उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है।

हालांक‍ि, कई बार लड़क‍ियों को टेंशन होती है क‍ि स‍ि‍ंपल साड़ी के ल‍िए ब्‍लाउज कैसा होना चाह‍िए और स्‍लीव्‍स ड‍िजाइन कैसी हाेनी चाह‍िए? ऐसे में हम आपको ब्‍लाउज (Blouse Sleeves Unique Designs) के कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन की स्‍लीव्‍स द‍िखा रहे हैं, जाे आपकी स‍िंपल साड़ी को भी क्‍लासी बना देंगे। आइए जानते हैं-

पफ्ड नेट स्लीव्स (Puffed Net Sleeves)

latest blouse sleeves designs (1)

अगर आप अपनी सिंपल साड़ी को सेलिब्रिटी जैसा लुक देना चाहती हैं, तो ये हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली पफ्ड स्लीव्स आपके ल‍िए बेस्ट रहेगा। नेट फैब्रिक पर गोल्डन वर्क और कलाई के पास फिटेड पफ इसे क्लासी और मॉडर्न लुक दे रहे हैं। ये स्‍लीव्‍स (Latest Blouse Sleeves Designs For Simple Saree) ड‍िजाइन ऑफ‍िस की पार्टी सा फेस्‍ट‍िवल के लिए एकदम परफेक्‍ट है।

यह भी पढ़ें- Fashion Tips: जींस के साथ पेयर करें ये 5 तरह के Top, छि‍प जाएगा बेली फैट और लुक भी लगेगा एकदम स्टाइलिश

वेलवेट पफ स्लीव्स विद रफल डिटेल (Velvet Puff Sleeves with Ruffles)

latest blouse sleeves designs (5)

ये वेलवेट ब्लाउज डिजाइन शादियों के लिए एकदम परफेक्‍ट रहेगा। इसके कंधों पर बना पफ और कोहनी के पास क‍िया गया रफल वर्क इसे एक स्टाइलिश और विंटेज लुक दे रहेअ हैं। अगर आप सिंपल सी शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ ये हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली स्लीव्स परफेक्‍ट लगेगी।

यह भी पढ़ें- Evergreen Sarees: रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए हर लेडी के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़‍ियां

कट-आउट नेट स्लीव्स (Cut-out Net Sleeves)

latest blouse sleeves designs (3)

स‍िंपल साड़ी के साथ ये शीयर नेट ब्लाउज डिजाइन मॉडर्न होने के साथ-साथ अट्रैक्टिव लुक भी दे रहा है। इसकी फुल स्‍लीव्‍स पर बारीक काम क‍िया गया है, लेकिन कोहनी के पास दिया गया डायमंड कट-आउट डिजाइन इसे सबसे अलग द‍िखा रहा है। अगर आप कुछ यून‍िक और स्टाइलिश ड‍िजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह का ब्‍लाउज बनवा सकती हैं।

एम्ब्रॉयडर्ड पफ स्लीव्स विद लॉन्ग कफ (Embroidered Puff Sleeves with Long Cuffs)

latest blouse sleeves designs (2)

साड़ी क‍िसी भी कलर की हो, उसके साथ ब्लैक वेलवेट ब्लाउज बहुत ही जचता है। ऐसे में ये ड‍िजाइन आपके ल‍िए एकदम सही रहेगा। ये स्टाइल न केवल आपको रॉयल लुक देगा है, बल्कि आपकी स‍िंपल सी साड़ी को भी किसी डिजाइनर आउटफिट जैसा बना देगा।

यह भी पढ़ें- Necklace Designs: हैंडलूम साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 नेकलेस डिजाइंस

एम्बेलिश्ड रफल स्लीव्स (Embellished Ruffle Sleeves)

latest blouse sleeves designs (4)

अगर आप क‍िसी डार्क कलर की साड़ी पहनने का सोच रही हैं ताे ये ब्लाउज के इस स्‍लीव्‍स ड‍िजाइन को जरूर ट्राई करना चाह‍िए। इसकी कोहनी से नीचे की तरफ दी गई प्लीट्स वाली रफल डिजाइन और उस पर क‍ि‍या गया मोतियों का काम बहुत ही यून‍िक लुक दे रहा है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।