
Classic Saree List: साड़ी एक ऐसी चीज है जिसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। शादी अटेंड करनी हो या ऑफिस की पार्टी में जाना हो, साड़ी हर जगह आपके लुक में चार चांद लगा देती है। साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे ट्रेडिशन, कल्चर और खूबसूरती का अहम हिस्सा है। जितनी खूबसूरत आप साड़ी पहनकर दिख सकती हैं, उतना बढ़िया लुक आपको वेस्टर्न ड्रेस में नहीं मिल पाएगा।
फैशन बदलता रहता है, लेकिन कुछ साड़ियां ऐसी हैं जो हर दौर में उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। इन्हें आप शादी, त्योहार, पूजा या किसी भी स्पेशल ओकेजन पर पहन लें, आपका लुक हमेशा रॉयल और एलिगेंट ही लगेगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर महिला के वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। आइए जानते हैं-
बनारसी साड़ी को Evergreen Saree कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इसकी पहचान हैवी जरी वर्क, रिच फैब्रिक और रॉयल लुक से ही होती है। शादी हो या कोई और फंक्शन, ये हर मौके पर आपको एक गजब का लुक दे सकती है। रेड, मैरून, ग्रीन और गोल्डन जैसे कलर हमेशा पसंद किए जाते हैं। अगर आपकी साड़ी हैवी है तो इस पर नॉर्मल ब्लाउज ही पहनें और ज्वेलरी ओवर न करें।

साउथ इंडिया की कांजीवरम साड़ी का एक अलग ही क्लास है। इसे पहनने पर आपको एलिगेंट और रॉयल लुक ही मिलेगा। आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को हमेशा कांजीवरम साड़ी पहनते ही देखा होगा। इसकी मोटी सिल्क और चौड़ा बॉर्डर ही इसे परफेक्ट बनाते हैं। कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी और बन वाला हेयरस्टाइल बहुत अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें- Latest Saree Designs: शाम की पार्टी के लिए चुनें ये 'स्टेटमेंट' साड़ियां, मिलेगा रॉयल लुक
अगर आप हल्की, कंफर्टेबल और एलिगेंट साड़ी चाहती हैं, तो चंदेरी सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा। ये साड़ी दिखने में भले सिंपल लगती है लेकिन जब आप इसे पहनेंगी, तो हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। चंदेरी साड़ी के साथ आप हल्का मेकअप करें। इसके साथ आप छोटे झुमके पहन सकती हैं जिससे आपका लुक परफेक्ट रहेगा।
महाराष्ट्र की पैठानी साड़ी अपनी खूबसूरत बॉर्डर और पल्लू के लिए पहचानी जाती है। इसमें मोर, फूल और ट्रेडिशनल डिजाइन बने होते हैं। यही कारण है कि इसका फैशन कभी खत्म नहीं होता है। ये साड़ी ग्रेसफुल भी लगती है। अगर आप पैठानी साड़ी के साथ नथ और ट्रेडिशनल चूड़ियां पहनेंगी तो आपका लुक निखर जाएगा।

सिल्क की साड़ी तो हर मौके के लिए बहुत खास होती है। चाहे प्लेन सिल्क हो या हल्का जरी बॉर्डर, ये हर छोटे-बड़े मौके पर खूब जचती है। इसकी खासियत ये है कि ये न ज्यादा हैवी होती है और न ही बहुत सिंपल। जब भी आप सिल्क साड़ी पहनें तो उसके साथ कंट्रास्ट ब्लाउज जरूर ट्राई करें।
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 Saree Colours: बसंत पंचमी पर ऑफिस के लिए परफेक्ट हैं इन रंगों की साड़ियां, देखें तस्वीरें
तो अगर आप भी हर मौकों पर सबसे अलग और स्पेशल दिखना चाहती हैं तो आपके पास ये साड़ियां जरूर होनी चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।