herzindagi
yellow saree for wedding bride mandap wear

Yellow Saree For Women: मंडप के लिए बेस्ट हैं पीली साड़ी के ये ट्रेंडी डिजाइंस, हर कोई करेगा तारीफ

उत्तर भारत में पीली साड़ी या पीले कपड़े हल्दी और पूजा के समय पहनाए जाते हैं, वहीं कई जगहों पर मंडप में बैठते समय भी दुल्हन पीले वस्त्र धारण करती है। कई जगहों पर पूरी शादी ही पीली साड़ी में होती है। उत्तर भारत में सात फेरे और सिंदूर लगाने के दौरान पीली साड़ी का रिवाज ज्यादा देखने को मिलता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 17:31 IST

शादी के दौरान कई जगहों पर मंडप में पीली साड़ी पहनने का रिवाज होता है। पीला रंग शुभता, पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, भी मंडप में इसे पहनने का रिवाज है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस परंपरा को अलग-अलग रूपों में निभाया जाता है। कई महिलाओं को पीला रंग पसंद नहीं होता, इसलिए वह मंडप में पीली साड़ी नहीं पहनना चाहती। पीली साड़ियों में उन्हें डिजाइन भी समझ नहीं आता, इसलिए भी वह परेशान रहती हैं। अगर आपको भी मंडप में पीली साड़ी पहननी हैं और डिजाइन समझ नहीं आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीले रंग की साड़ियों के कुछ डिजाइन बताएंगे, जिसे आप पहन सकती हैं।

बनारसी पीली साड़ी

मंडप में पहनने के लिए आप बनारसी पीली साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। ट्रेडिशनल और रॉयल लुक के लिए बनारसी पीली साड़ी बेस्ट हो सकता है। इसमें आप गोल्डन या सिल्वर जरी के काम वाली साड़ी का चुनाव करें। यह साड़ी खासतौर पर उत्तर भारत की शादियों में पसंद की जाती है। आपको इस तरह की साड़ी पहनने में ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी।

yellow saree for wedding bride mandap wear

image credit- Generic/amazone

कांजीवरम गोल्डन साड़ी

अगर बनारसी के सिवा पीली साड़ी में कोई और ऑप्शन आप ढूंढ रही हैं, तो आप कांजीवरम पीली साड़ी पहन सकती हैं। इसमें हैवी बॉर्डर और मंदिर डिजाइन वाली साड़ियों को ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह की साड़ी मजबूत सिल्क फैब्रिक में आती है। यह मंडप में ग्रेसफुल लुक के लिए बेस्ट मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें- Bandhani Print Saree Designs: ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो ट्राई करें ये लेटेस्ट बांधनी प्रिंट साड़ियां

Luthufunnissa

image credit- Cine Talks/pinterest

टसर सिल्क पीली साड़ी

जो दुल्हनें हल्की साड़ी पहनना पसंद करती हैं, वह टसर सिल्क पीली साड़ी पहन सकती हैं। दुकान में खरीदने के दौरान भी आप टसर सिल्क का नाम ले सकती हैं। इस पर हल्का गोल्ड बॉर्डर बेहद सुंदर लगता है। नेचुरल सिल्क टेक्सचर के लिए इस तरह की साड़ी पसंद की जाती है।

यह भी पढ़ें- सिंपल लुक के बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली बांधनी साड़ी

yellow saree for wedding

चंदेरी पीली साड़ी

पीले रंग की साड़ियों में चंदेरी डिजाइन भी ज्यादा पसंद किया जाता है। मंडप में महिलाएं, मध्य प्रदेश की फेमस चंदेरी साड़ी का चुनाव ज्यादा करते हैं। हल्का फैब्रिक और सॉफ्ट शाइन के साथ मिनिमल जरी वर्क इसमें होता है। चंदेरी सिल्क साड़ी दिखने में भी सुंदर लगती है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- South India Jewels (SIJ) Fashion, SHOPZTERS /pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।