
अगर आप भी हर साल की तरह इस साल नवरात्रि पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट घरचोला साड़ी डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जिन्हें शामिल कर आप अपने नवरात्रि लुक को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट घरचोला साड़ी डिजाइंस के बारे में।
अगर आप हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत लाल रंग की कढ़ाई वाली गज्जी सिल्क घरचोला साड़ी भी बेस्ट हो सकती है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

अगर आप नवरात्रि के दौरान भीड़ से अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आपको साड़ी डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एलिफेंट प्रिंट पटोला रेशम घरचोला साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

आप चाहें, तो नवरात्रि में पहनने के लिए कुछ इस तरह की खूबसूरत कैरी डिजाइन पारंपरिक घरचोला साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लुक को स्पेशल बनाने में मदद करेंगे। ऐसी घरचोला साड़ी डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। यह आपके लिए भी बेस्ट रहेगी।

यह भी पढ़ें- फैशन में बनारसी साड़ी को मात दे रही हैं Gharchola Saree, डिजाइन और कलर देख गुम हो जाएगी सिट्टी पिट्टी
आप इस साल नवरात्रि के खास मौके पर ट्रेडिशनल प्रिंटेड गुजरती घरचोला साड़ी डिजाइन को भी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी सही रहेगी। इस तरह की साड़ी खासकर त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है। आप इसे नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं।

यही नहीं इस साल नवरात्रि के किसी भी दिन यानी आप अष्टमी के खास मौके पर या सप्तमी के दिन इस तरह की खूबसूरत मैरून प्रिंटेड ट्रेडिशनल घरचोला साड़ी को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आपको ऐसी साड़ी नजदीकी बाजार में किसी शॉप पर मिल जाएगी या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती है।

यह भी पढ़ें- Gharchola Saree Draping Tips: 5 मिनट में गुजराती स्टाइल में पहने 'घरचोला साड़ी', सीखें आसान स्टेप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Janhavinn/Gayatri/Bharti Bariya/Mansi Bhatt
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।