herzindagi
kanjivaram saree designs for women during wedding bidai

Kanjivaram Saree Designs: कांजीवरम साड़ी के ये डिजाइन आपकी बिदाई लुक को बना देंगे यादगार, ससुराल जाने के लिए ले सकती हैं ऐसा लुक

कांजीवरम साड़ी महिलाओं के लिए केवल क्लासिक साउथ इंडियन ब्राइड लुक के लिए नहीं, बल्कि रॉयल ट्रेडिशनल लुक के लिए भी पसंद किया जाता है। चौड़ा बॉर्डर, कॉन्ट्रास्ट पल्लू और गोल्ड जरी का काम इस साड़ी की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 19:03 IST

कांजीवरम साड़ी आपके लुक को रॉयल और क्लासिक बनाती है। आजकल इस साड़ी का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि केवल तमिलनाडु में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में महिलाएं इस तरह की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। कांजीवरम साड़ी को अब महिलाएं शादी-विवाह, खास पूजा और पारंपरिक प्रोग्राम में इस तरह की साड़ी पहनना पसंद करते हैं। महिलाएं, अपने खास दिन यानी शादी में मंडप में बैठने के दौरान इस साड़ी को पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आपकी भी शादी होने जा रही है और आप शादी में कांजीवरम साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साड़ी के अनोखे डिजाइन विस्तार से बताएंगे।

चेक्स वाली कांजीवरम साड़ी (Checked Kanjivaram Saree Design)

जिन महिलाओं को हल्के वर्क वाली साड़ी पहनना पसंद है, जो दिखने में ज्यादा फोकस न हो, वह इस तरह के डिजाइन वाली साड़ी पसंद करती हैं। इस तरह के साड़ी के डिजाइन में पूरी साड़ी की बॉडी पर चौकोर चेक्स बने होते हैं। इस तरह की साड़ी में बॉर्डर और पल्लू अलग रंग के होते हैं। रिच और रॉयल लुक पसंद करने वाली महिलाएं, इस तरह का डिजाइन पसंद करती हैं। 

Checked Kanjivaram Saree Design

Image credit- Saree mall/myntra

टेम्पल बॉर्डर कांजीवरम साड़ी (Temple Border Kanjivaram)

इस तरह की साड़ी में बोर्डर पर टेंपल का डिजाइन बना होता है। मोटी गोल्ड जरी का काम, साड़ी को बेहद रॉयल और शाही लुक देता है। इस साड़ी की खासियत यह है कि अगर आप इसका अच्छे से ध्यान रखती हैं, तो साड़ी लंबे समय तक सुंदर और नए जैसी बनी रहती है। इस  तरह की साड़ी को दक्षिण भारत में पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए, अगर आप मंडप में पहनने के लिए साड़ी खोज रही हैं, तो यह साड़ी चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Yellow Saree For Women: मंडप के लिए बेस्ट हैं पीली साड़ी के ये ट्रेंडी डिजाइंस, हर कोई करेगा तारीफ

Temple Border Kanjivaram

image credit-Vipul/myntra

स्ट्राइप्ड कांजीवरम साड़ी (Korvai Stripes)

इस तरह की साड़ी डिजाइन में बारीक धारियां बनी होती हैं। इसमें बॉर्डर का रंग भी साड़ी से अलग होता है। इस तरह के साड़ी की खासियत यह है कि, पतली लाइनों की वजह से यह आपको लंबा और स्लिम लुक देता है। क्लासिक और एलीगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाएं मंडप में इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Bandhani Print Saree Designs: ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो ट्राई करें ये लेटेस्ट बांधनी प्रिंट साड़ियां


Korvai Stripes

image credit- Chash/pinterest

इसके अलावा आप ब्रोकेड कांजीवरम साड़ी (Brocade Kanjivaram) या बट्टा कांजीवरम साड़ी (Butta / Motif Design) का चुनाव भी कर सकती हैं। मंडप में पहनने के लिए यह डिजाइन भी बेस्ट हैं। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-  Diary of a Fashionista, Mahfuz, ALMEENAPRABHU/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।