
कोई भी तीज- त्योहार हो और भारतीय महिलाएं साड़ी न पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अधिकतर भारतीय महिलाओं को त्योहार पर साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट रेडिमेड ब्लाउज के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके सिंपल साड़ी लुक को भी खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।
अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह का खूबसूरत रेडिमेड वी नेक सीक्विन वर्क पैडेड साड़ी ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप अपनी साड़ी से मैचकर पहन सकती हैं। अगर आप इस ब्लाउज को प्लेन साड़ी के साथ भी शामिल करेंगी, तो यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगा।

अगर आपके पास प्लेन साड़ी है और आप उस साड़ी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक जैसे ब्लाउज पहनने के बजाय आप रेडीमेड आर्ट सिल्क कढ़ाई वर्क साड़ी ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से मंगा सकती हैं।

साड़ी पहनने का शौक अधिकतर महिलाओं में देखा गया है। ऐसे में अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, लेकिन आप ब्लाउज को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं, तो ब्लाउज सिलवाने के बजाय आप फुल स्लीव्स रेडीमेड साड़ी ब्लाउज को चुन सकती हैं। ऐसे रेडिमेड ब्लाउज डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

अगर आप भी साड़ी के साथ अक्सर रेडिमेड ब्लाउज की तलाश में रहती हैं, तो अब आपको ब्लाउज डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह खूबसूरत रेडिमेड क्रीम कलर प्रिंटेड ब्लाउज बेस्ट हो सकता है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी शॉपिंग वेबसाइट से आर्डर कर सकती हैं।

अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जा रही हैं और वहां पहनने के लिए साड़ी सिलेक्ट कर चुकी है, लेकिन ब्लाउज को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के रेडिमेड ब्रोकेड कढ़ाई वी-नेक रेडीमेड साड़ी ब्लाउज को चुन सकती है। यह आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Embroidery Blouse Designs: दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/soch/amazon/Shringaar/Pujia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।