
अगर आप भी इस साल बसंत पंचमी के खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अब आप येलो कलर की साड़ी के साथ पहनने के लिए कुछ नए और लेटेस्ट कंट्रास्ट ब्लाउज को शामिल कर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट डिजाइनर ब्लाउज बताएंगे, जो आपके साड़ी लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
अगर आप भी इस साल बसंत पंचमी के खास पर्व पर येलो कलर की साड़ी पहन रही हैं, तो अपने साड़ी लुक को बेहतर बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत ब्लाउज को शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप बाजार से कपडा लाकर इसे बनवा सकती हैं।

अगर आपके घर में भी बसंत पंचमी के खास मौके पर कोई पूजा राखी गई है, तो अब आप किसी भी येलो कलर की साड़ी के साथ इस तरह के खूबसूरत नेट फैब्रिक व्हाइट कोल्ड शोल्डर एम्ब्रोइडरी ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइंस आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। इस तरह के ब्लाउज को आप सिल्क और शिफॉन की साड़ी के साथ शामिल कर सकती हैं।

अगर आप आप बसंत पंचमी के खास मौके पर अपने कॉलेज या ऑफिस में होने वाली पूजा में शामिल होना चाहती हैं, तो अब आप उस पूजा के दौरान किसी भी येलो कलर की साड़ी को शामिल कर सकती हैं। येलो कलर की साड़ी के साथ आप इस तरह के स्वीटहार्ट नेक फुल स्लीव्स मिरर वर्क ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्लाउज नेकलाइन के हिसाब से ऐसे चुनें नेकलेस, ये टिप्स आएंगे काम
इन सभी के अलावा आप बसंत पंचमी के खास दिन को यादगार बनाने के लिए इस तरह के डीप नेक शार्ट स्लीव ब्लाउज को भी येलो कलर की साड़ी के साथ शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप बाजार से कपडा लेकर टेलर से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी रेडीमेड शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

साड़ी वाला लुक शानदार हो इसलिए महिलाएं डिजाइनर ब्लाउज शामिल करती हैं। ऐसे में आप बसंत पंचमी पर येलो कलर की साड़ी के साथ इस तरह के डिजाइनर प्लेन व्हाइट सिंपल ब्लाउज शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज न केवल आपको रॉयल लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप भीड़ से हटके दिखेंगी। ऐसे ब्लाउज को आप नजदीकी बाजार से रेडीमेड खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Multicolor Blouse ke Designs: हर तरह की साड़ी के साथ खूब जचेंगे ऐसे मल्टीकलर ब्लाउज, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest/banithanicollection/Priti Mishra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।