herzindagi
image

Single Kada Designs For Women: बसंत पंचमी पर पीली चूड़ियों के साथ पहनें ये 'नग वाले कड़े', मिलेगा एक शाही लुक

अगर आप भी इस साल बसंत पंचमी के खास मौके पर अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो येलो कलर की चूड़ियों के साथ कुछ नए और लेटेस्ट सिंगल कड़े शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 19:02 IST

हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह की चूड़ियां और कंगन शामिल करती हैं। आजकल भारी-भरकम चूड़ियों के सेट के साथ अधिकतर महिलाएं बिच में 'सिंगल कड़ा' भी शामिल करने लगी हैं। ऐसे में आप भी इस साल बसंत पंचमी के दिन येलो कलर की चूड़ियों के साथ कुछ सिंगल कड़े शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कड़े बताएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

ट्रेडिशनल मल्टीस्टोन टू सेट कड़ा डिजाइन

अगर आपके घर में बसंत पंचमी पर खास पूजा है और आप उस पूजा में अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत ट्रेडिशनल मल्टीस्टोन टू सेट कड़ा डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप येलो कलर की चूड़ियों के बिच में पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

1 - 2026-01-22T172053.180

टेम्पल डिजाइन गोल्ड प्लेटेड सिंगल कड़ा डिजाइन

अगर आप भी बसंत पंचमी के दिन पहनने के लिए कुछ ट्रेंडी और यूनिक बैंगल्स तलाश रही हैं, तो आपके किसी भी तरह की येलो चूड़ी के साथ इस तरह के खूबसूरत टेम्पल डिजाइन गोल्ड प्लेटेड सिंगल कड़ा डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे कड़े आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

3 - 2026-01-22T172049.982

विंटेज डिटेलिंग गोल्ड प्लेटेड सिंगल कड़ा डिजाइन

अगर आप चाहती हैं कि साधारण कपड़ों में भी आप भीड़ से अलग और रॉयल दिखें, तो बसंत पंचमी के दिन सूट या साड़ी के साथ इस तरह के सिंगल विंटेज डिटेलिंग गोल्ड प्लेटेड सिंगल कड़ा डिजाइन को बाकी येलो कलर की चूड़ियों के साथ शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे कड़े आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।

2 - 2026-01-22T172046.346

यह भी पढ़ें- Daily Wear Chudi Designs: कम दाम में पाएं डेली वियर गोल्ड चूड़ियों के ये शानदार डिजाइन्स, हाथों की बढ़ा देंगे शोभा

व्हाइट पर्ल कलर स्टोन सिंगल कड़ा डिजाइन

बसंत पंचमी के दिन अगर आप भी हैवी और पारंपरिक लुक पाना चाहती हैं, तो कुर्ती या साड़ी के साथ आप येलो कलर की चूड़ियों के बिच में कुछ इस तरह के व्हाइट पर्ल कलर स्टोन सिंगल कड़ा डिजाइन शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं, जो बसंत पंचमी के दिन पूजा पर बैठ रही हैं।

4 - 2026-01-22T172051.665

व्हाइट एंड ग्रीन फ्लोरल डिजाइन कड़ा

अगर आप इस साल बसंत पंचमी पर कैजुअल लुक क्रिएट करने वाली हैं, तो येलो कलर की चूड़ियों के साथ आप इस तरह के व्हाइट एंड ग्रीन फ्लोरल डिजाइन कड़ा शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे कड़े आपको स्टाइलिश और डिफरेंट लुक देंगे साथ ही हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।  

5 - 2026-01-22T172047.993

यह भी पढ़ें- Meenakari and Kundan Bangles: हाथों में पहनने के लिए चुनें ऐसे खूबसूरत कुंदन और मीनाकारी कड़ा, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-  pinterest/Kandalaa Jewellery/Shilpa A

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।