herzindagi
stylish tops to hide belly fat

Fashion Tips: जींस के साथ पेयर करें ये 5 तरह के Top, छि‍प जाएगा बेली फैट और लुक भी लगेगा एकदम स्टाइलिश

जींस टाॅप सभी को पहनना पसंद होता है। लेकिन कई बार बेली फैट की वजह से जींस के साथ टॉप चुनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपकी ये द‍िक्‍कत खत्‍म करने के ल‍िए 5 तरह के टॉप बता रहे हैं, जो बेली फैट को काफी हद तक छि‍पा देते हैं और स्टाइल भी बरकरार रखते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 11:30 IST

Stylish Tops To Hide Belly Fat: आज के समय में ज्‍यादातर लड़क‍ियां और मह‍िलाएं जींस पहनना पसंद करती हैं। ऑफ‍िस जाना हो या कॉलेज, जींस टाॅप पहनना सबसे आसान रहता है। इससे आपका लुक भी गजब का लगता है। हालांक‍ि, कुछ लोगों को जींस टॉप पहनने में शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। इसकी वजह इनका बेली फैट होता है।

ऐसस हाेने पर सही टॉप चुनना जरूरी है। अगर आपने अपने मोटापे को देखकर सही टॉप चुन ल‍िया तो पेट बाहर द‍िखने कह टेंशन खत्‍म हो जाती है। साथ ही आपका लुक भी अच्‍छा नजर आता है। अगर आप भी इसी समस्‍या से जूझ रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं-

पेपलम टॉप (Peplum Tops)

ज‍िनका वजन बढ़ा हुआ है या पेट नि‍कला है, उनके ल‍िए पेपलम टॉप एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। ये टॉप कमर से नीचे की तरफ फ्लेयर्ड होती है, ज‍िससे हमारा बेली फैट आसानी से छ‍िप जाता है। इस टॉप को अगर आप पहनेंगी तो कमर स्‍ल‍िम और हिप्स बैलेंस्ड लगती है।

tops

एम्पायर लाइन टॉप (Empire Line Tops)

एम्पायर लाइन टॉप की फिटिंग बस्ट के नीचे से काफी लूज होती है। इससे आपके पेट वाला हिस्सा आसानी से छि‍प जाता है। ये टॉप उनके ल‍िए सही है जाे टाइट या फ‍िट‍िंग कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं। एम्पायर लाइन टॉप में आप लंबी स्लीव्स या थ्री-फोर्थ स्लीव्स का ऑप्‍शन भी देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Evergreen Sarees: रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए हर लेडी के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़‍ियां

ए-लाइन या लॉन्ग ट्यूनिक टॉप (A-Line or Long Tunic Tops)

ए-लाइन या हल्के फ्लो वाले लॉन्ग टॉप भी बेली फैट छि‍पा देते हैं। दरअसल ये टॉप पेट से चिपकते नहीं हैं, जिससे हमारी बॉडी का शेप भी अच्‍छा आता है। डार्क कलर के ऐसे टॉप्स जींस के साथ आप पहन सकती हैं। इससे आप एकदम स्‍ल‍िम लगेंगी।

रैप टॉप (Wrap Tops)

इस तरह के टॉप बेली फैट छि‍पाने के लिए सबसे बेस्‍ट होते ह‍ैं। ये टॉप कमर को शेप देता है, जिससे हमारी बॉडी बैलेंस्ड दिखती है। अगर आप इसे हाई-वेस्ट जींस के साथ पहनती हैं, तो आपका लुक और भी अच्छा लगेगा।

tops (1)

एसिमेट्रिकल टॉप (Asymmetrical Tops)

एसिमेट्रिकल टॉप का अनइवन डिजाइन हमारे बेली एरिया को स्मार्ट तरीके से कवर करता है। अगर आप इसे जींस के साथ पहनती हैं तो आपका लुक और भी ज्‍यादा मॉडर्न लगता है।

यह भी पढ़ें- अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखें ये 6 तरह की जींस! मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के लिए है बेस्ट

तो अगर आप भी बेली फैट के चलते जींस टॉप नहीं पहन पाती हैं तो ऊपर बताए गए टॉप को ट्राई कर सकती हैं। ये बेली फैट को छ‍िपा देते ह‍ैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।