
Tops For Small Height Girl: महिलाएं हों या लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। उन्हें तैयार होना बहुत पसंद होता है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, घूमना-फिरना, सब कुछ बहुत अच्छा लगता है। वो चाहती हैं कि वे ऐसे कपड़े पहनें जिसमें वो सबसे प्यारी लगें। हर कोई उनकी तारीफ करे।
दरअसल, जब आप अच्छे कपड़े पहनती हैं तो अंदर से कॉन्फिडेंस आता है। हालांकि, कुछ लड़कियों की हाइट थोड़ी कम होती है। ऐसे में उन्हें कन्फ्यूजन रहती है कि वे कौन सा टॉप पहनें जिससे उनका लुक अच्छा लगे। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो हम आपको कुछ स्टाइलिश टॉप्स के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं-
-1771579681787.jpg)
क्रॉप टॉप आज कल खूब पसंद किया जाता है। अगर आपकी हाइट कम है तो आप ये हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। दरअसल, क्रॉप टॉप कमर को हाईलाइट करते हैं। इसे पहनने से पैर भी थोड़े लंबे नजर आते हैं। अगर आप इसे पहनेंगी तो लुक आपका और भी अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Blouse Designs: सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देंगे ब्लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई पूछेगा टेलर का पता
वी-नेक डिजाइन वाले टॉप भी कम हाइट वाली लड़कियों पर खूब अच्छे लगते हैं। इसे पहनने से गला भी लंबा दिखाई देता है। अगार आप इसे पहनेंगी तो आपका पूरा लुक बैलेंस रहेगा। बस ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा लूज या चौड़े वी-नेक वाले टॉप न पहनें।
अगर आपको फेमिनिन लुक पसंद है, तो पेपलम टॉप आप पर खूब अच्छा लगेगा। जिनका वजन ज्यादा होता है, उनपर पेपलम टॉप अच्छा लगता है, लेकिन कम हाइट वाली लड़कियों के लिए फिटेड पेपलम टॉप बहुत अच्छा रहेगा। इससे आपकी बॉडी शेप भी साफ नजर आएगी।
यह भी पढ़ें- Fashion Tips: जींस के साथ पेयर करें ये 5 तरह के Top, छिप जाएगा बेली फैट और लुक भी लगेगा एकदम स्टाइलिश
-1771579793265.jpg)
सीधी लाइनों वाले टॉप्स अगर छोटी हाइट वाली लड़कियां पहनेंगी तो भी आपका लुक बैलेंस हो जाएगा। इसे पहनकर आपकी हाइट लंबी नजर आएगी। इसलिए हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स की जगह आप वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले टॉप ही खरीदें।
यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक
तो अगर आपकी हाइट भी कम है, तो इस तरह के टॉप्स हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। इससे आपका लुक भी निखरकर सामने आएगा। हर कोई आपकी तारीफ भी करेगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।