Mon Feb 23, 2026 | Updated 05:35 AM IST
herzindagi
contrast blouse ideas for black saree

Blouse Ideas For Black Saree: ब्‍लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक

Contrast Blouse Ideas For Black Saree: साड़ी हमेशा से ट्रेंड में रही है। इसका फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है। हालांक‍ि, कई बार लोगों को साड़ी के कलर या ब्‍लाउज को लेकर कन्‍फ्यूजन हो जाती है। अगर आप ब्‍लैक साड़ी के ल‍िए कंट्रास्ट ब्लाउज देख रही हैं तो हम आपको बेस्‍ट कलर बता रहे हैं। आइए जानते हैं- 
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 15:29 IST

Blouse Ideas For Black Saree: फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां आए दिन कोई न कोई चीजें ट्रेंड करती रहती हैं। हालांकि, साड़ी एक ऐसी चीज है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। आपने लड़कियों को देखा होगा कि वो भले ही कई तरह के डिजाइनर आउटफिट्स पहन लें, लेकिन जब वो साड़ी पहनकर निकलती हैं तो हर किसी की नजरें सिर्फ उन पर ही होती है। ज्यादातर लड़कियों को ब्लैक कलर बहुत पसंद होता है।

ऐसे में जब ब्लैक साड़ी पर ब्लाउज पहनने की बात आती है तो लोग कलर को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे कंट्रास्ट ब्लाउज आइडियाज दे रहे हैं, जिनसे आपका लुक और भी स्टाइलिश और मॉडर्न लगेगा। आइए जानते हैं-

blouse idaes

रेड ब्लाउज

ब्लैक और रेड का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। प्लेन रेड कलर का ब्लाउज या हल्की गोल्डन बॉर्डर वाली रेड ब्लाउज ब्लैक साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगी। शादी या फेस्टिव फंक्शन के लिए ये आप ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

गोल्डन ब्लाउज

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो ब्लैक कलर की साडी के साथ गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। स्लीवलेस या फिर एल्बो स्लीव, दोनों ही अच्छे लगेंगे।

सिल्वर या ग्रे ब्लाउज

अगर आप सिंपल लेकिन सबसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो सिल्वर या ग्रे कलर का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। शिमरी फैब्रिक या सादा ग्रे कॉटन/सैटिन के ब्लाउज सबसे अच्छे लगेंगे। ये ऑप्शन पार्टी या नाइट इवेंट के लिए अच्छा है।

यह भी पढ़ें- Blouse Designs: सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देंगे ब्‍लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई पूछेगा टेलर का पता

हॉट पिंक या फ्यूशिया

अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो ब्लैक साड़ी के साथ पिंक या फ्यूशिया ब्लाउज पहन सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन बहुत ट्रेंडी है।

contrast blouse ideas for black saree (1)

व्हाइट या ऑफ-व्हाइट

ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन तो हमेशा से क्लासी लगता आ रहा है। सिंपल व्हाइट ब्लाउज या हल्का एम्ब्रॉयडरी वाला ऑफ-व्हाइट ब्लाउज आप ब्लैक साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Off Shoulder Blouse Designs: साड़ी के साथ ग्लैमरस लुक पाने के लिए ट्राई करें ये ऑफ शोल्डर ब्लाउज, देखें डिजाइंस

ये हैं कुछ खास स्टाइल टिप्स

  • डीप नेक या बैक डिजाइन से लुक और मॉडर्न लगेगा
  • पफ स्लीव या बेल स्लीव भी ट्राई कर सकती हैं
  • ज्वेलरी हमेशा ब्लाउज के कलर के हिसाब से ही चुनें

ब्लैक साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। बस ब्लाउज का कलर और डिजाइन सही होना चाहिए। इससे आपका पूरा लुक बदल जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।