
अधिकतर महिलाएं किसी भी खास मौके पर साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती है, लेकिन वह अपने साड़ी लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक डिजाइनर ब्लाउज भी शामिल करती है। अगर आप भी अपनी साड़ी के लिए लेटेस्ट ब्लाउज की तलाश में है, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ नए डिजाइन वाले स्लीवलेस ब्लाउज बताएंगे, जो आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे।
अगर आपको साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साड़ी पहनने का सोच रही है, तो किसी भी साड़ी के साथ मैच कर आप इस तरह के ग्रे और सफेद प्रिंटेड हॉल्टर नेक कॉटन साड़ी ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी को भी गॉर्जियस और ब्यूटीफुल बनाने में बेहद मदद करेंगे।

अधिकतर महिलाएं साड़ी के साथ खूबसूरत ब्लाउज शामिल करती हैं। अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ब्लाउज की तलाश में है, तो आपके लिए मैंडरिन कॉलर नेवी ब्लू प्रिंटेड ब्लाउज सही रहेगा। इसे आप सिंपल साड़ी के साथ भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से रेडीमेड खरीद सकती है।

अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए इसके साथ ब्लाउज में यह खूबसूरत टाई-अप डिटेल हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए सही रहेंगे और यह आपके साड़ी लुक को भी बहुत खास बना देंगे।

यह भी पढ़ें- Readymade Blouse Designs for Women: सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगे ये रेडीमेड ब्लाउज के डिजाइंस, देंगे रॉयल लुक
साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी स्लीवलेस ब्लाउज की तलाश में है, तो आपके लिए यह रोज गोल्ड वी-नेक स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन सही रहेगी। इसे आप रेडीमेड खरीद सकती हैं या मार्केट से कपड़ा खरीद कर बनवा भी सकती है। आपको ऐसे ब्लाउज गर्मी के मौसम में कंफर्ट लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

अगर आप भी अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ब्लाउज की खोज कर रही है, तो एक जैसे ब्लाउज पहनने के बजाय आप इस तरह के हॉल्टर नेक स्लीवलेस सीक्विन साड़ी ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी एक सही विकल्प हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Designer Blouse For Women: गणगौर पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर ब्लाउज, सिंपल साड़ी भी दिखेगी खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Suta/Amodini Designer Studio/SALWAR STUDIO/MOLCHA BY BABITA SINGH/Nigel Designer
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।