अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक हैं और आप अलग अलग तरह की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। यही नहीं आप अपनी साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए डिजाइनर एक से एक ब्लोइसे भी बनवाती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बाजू डिजाइन वाले ब्लाउज बताएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा।
अगर आप भी अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इन 4 तरह की ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
भारतीय महिलाएं साड़ी का नाम सुनते ही एक से एक साड़ी खरीदने के सपने देखने लगती हैं। यहीं नहीं बात अगर साड़ी की की खरीदारी पर निकल जाती हैं। हर महिला को साड़ी पहनना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आप अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए और भीड़ से हटके दिखने के लिए खूबसूरत साड़ी के साथ आप इस डिजाइनर एल्बो तक बाजू वाले ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।
अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती है और अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ इस खूबसूरत रुच्ड स्लीव्स ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाएगा बल्कि इसे पहनकर आप स्टाइलिश लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। आप इसे अपनी साइज के हिसाब से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Boho Blouse Design: सिंपल कपड़े लगेंगे अट्रैक्टिव जब वियर करेंगी ये बोहो डिजाइन वाले ब्लाउज
यही नहीं अगर आप एक जैसी बाजू वाली डिजाइन के ब्लाउज ट्राई कर बोर हो गई हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इस खूबसूरत और ट्रेंडी कोहनी तक लम्बी या तीन-चौथाई बाजू वाली डिजाइन के ब्लाउज को भी अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ पहनकर ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। आप इसे बनवा सकती हैं या इसे रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। आप इस ब्लाउज को पहनकर किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी।
यही नहीं अपने साड़ी लुक को एलिगेंट टच देने के लिए आप अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ इस खूबसूरत बैलून पफ स्लीव बाजू डिजाइन वाले ब्लाउज को भी पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप अपने लुक में चार चांद भी लगा सकती हैं। यह ब्लाउज डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती हैं। यह डिजाइनर आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने में काफी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: Blouse के Sleeves Designs: खास मौकों के लिए बेस्ट हैं 5 ब्लाउज के स्लीव्स डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: meesho/FABRIC HOUSE SURAT/Arya Creation/SCUBE DESIGNS/Blue Berry Tax
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।