
Rajasthani Blouse Designs: अधिकतर महिलाएं खासकर भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए वे एक से एक ब्लाउज जरूर शामिल करती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट राजस्थानी ब्लाउज डिजाइंस बताएंगे, जो आपके सिंपल साड़ी लुक को भी अट्रैक्टिव बना देंगे।
अगर आप किसी खास इवेंट फंक्शन या शादी में जाने वाली हैं और ऐसे में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी सिंपल साड़ी के साथ मैचिंग कंट्रास्ट इस तरह का राजस्थानी स्वीटहार्ट नेकलाइन चोकर स्टाइल कॉलर ब्लाउज शामिल कर सकती है। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा।

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत राजस्थानी मल्टीकलर फुल स्लीव हाई नेक ब्लाउज को भी आप शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। यह आपके लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जाने वाली हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने का सोच रही हैं, तो साड़ी के साथ आप इस तरह के राजस्थानी डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन कट वर्क बॉर्डर ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी आपको ऐसे ब्लाउज मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- सिंपल ब्लाउज को कहें बाय, ये 5 बैक डिजाइंस आपके साड़ी लुक में लगा देंगे चार चांद
अगर आप किसी खास मौके के लिए साड़ी पहनने वाली हैं, लेकिन ब्लाउज डिजाइन को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब एक जैसे सिंपल ब्लाउज ट्राई करने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट राजस्थानी चोली कट डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइंस आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में बेहद मदद करेंगे।

यही नहीं इन दिनों इस तरह के राजस्थानी चोली कट स्वीटहार्ट नेकलाइन जैकेट स्टाइल ब्लाउज भी काफी ट्रेंड में है और अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। आप किसी भी साड़ी के साथ मैच कर इस तरह के ब्लाउज को बनवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदकर शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Blouse के Sleeves Designs: महाशिवरात्रि की पूजा में दिखना है सबसे सुंदर? आज ही डिजाइन करवाएं ऐसे ब्लाउज के स्लीव्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Etsy/Aza Fashions/Siddhi patel
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।