
Latest Blouse Designs For Summer Season: गर्मियों में सबसे ज्यादा दिक्कत पहनने ओढ़ने की होती है। लोग ऐसे कपड़े पहनना चाहते हैं जो कंफर्टेबल भी हों और स्टाइलिश भी। इसकी सबसे ज्यादा टेंशन तो लड़कियों को होती है। हालांकि, जब भी कहीं किसी स्पेशल ओकेजन पर जाने की बात आती है तो महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। फैशन भले ही क्यों न बहुत आगे निकल जाए, लेकिन साड़ी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है।
हालांकि, सबसे बड़ी दिक्कत तो ब्लाउज की होती है। महिलाएं ऐसे ब्लाउज सिलवाना चाहती हैं, जिसका डिजाइन काफी यूनिक हो और इन्हें पहनने पर आपको स्टाइलिश लुक मिले। अगर आप भी गर्मियों में साड़ी पर पहनने के लिए कुछ यूनिक, सिंपल और सोबर डिजाइन के ब्लाउज देख रहीं हैं, तो हम आपके लिए लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-

अगर आप इस गर्मी फ्लोरल साड़ी पर लेटेस्ट डिजाइन का ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो ये एंड फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज बेस्ट है। इसे पहनने से आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक मिलेगा। आप देख रही होंगी कि इस ब्लाउज का कपड़ा भी काफी हल्का लग रहा है। ये गर्मी के लिए एकदम परफेक्ट है।
Image Credit- Pinterest/JF Jannat
-1774952529248.jpg)
आजकल इस तरह के कफ स्लीव्स वाले ब्लाउज भी काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसकी लूज स्लीव्स और कलाई के पास बंधी हुई डोरी से इसे बहुत ही स्टाइलिश लुक मिल रहा है। आप इस तरह का ब्लाउज शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ियों के साथ पहन सकती हैं। इसे पहनने से आपको गर्मी में कूल और एलीगेंट लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Sleeve Designs For Suits: सूट सिलवाने से पहले यहां देखें बाजू के ये लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक
Image Credit- Pinterest/Anshika
-1774952540513.jpg)
अगर आप ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो ये डीप नेक वाला ब्लाउज डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इसमें सामने की तरफ दिया गया क्रिस-क्रॉस पैटर्न से बोल्ड और मॉडर्न लुक मिलेगा। आप इस तरह का ब्लाउज लाइटवेट साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Off Shoulder Blouse Designs: साड़ी के साथ ग्लैमरस लुक पाने के लिए ट्राई करें ये ऑफ शोल्डर ब्लाउज, देखें डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Zenvea Beauty
-1774952578473.jpg)
ये भी एक बहुत ही स्टाइलिश कॉली नेक डिजाइन वाला ब्लाउज है। इसमें गर्दन के पास जो क्रिस-क्रॉस डिजाइन बना है, वो इसे मॉडर्न लुक दे रहा है। गर्मी में आप इस तरह का ब्लाउज सिल्क या सैटिन की साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Blouse Designs: सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देंगे ब्लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई पूछेगा टेलर का पता
Image Credit- Pinterest/newtrendydesigns
-1774952589552.jpg)
अगर आप इस गर्मी में अपनी कॉटन साड़ी के साथ कुछ क्लासिक और एलीगेंट पहनना चाहती हैं, तो ये हाई नेक ब्लाउज डिजाइन बेस्ट है। इसकी कोहनी तक की पफ स्लीव्स पर लगी व्हाइट लेस से बहुत ही सुंदर और सोबर लुक मिलेगा।
Image Credit- Flipkart
तो अगर आप भी गर्मियों के लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन का ब्लाउज देख रही हैं तो हमने आपको बेस्ट ऑप्शन दिखाएं हैं। इसे पहनकर आपको बहुत ही एलीगेंट लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Collage created by dreamlife/gauri/Technomagination
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।