Wed Mar 11, 2026 | Updated 03:16 AM IST
herzindagi
image

Ramadan Special Passa For Women: इस रमजान अपने लुक में लगाएं 'नवाबी' तड़का, ये लेटेस्ट पासा डिजाइंस बढ़ा देगी चेहरे की खूबसूरती

Ramadan Special Passa For Women: इस साल रमजान के खास मौके पर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर पासा टीका को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। 
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 18:20 IST

रमजान का खास मौका हो और अधिकतर महिलाएं श्रृंगार न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। महिलाओं को सजना बहुत पसंद होता है। ऐसे में रमजान के खास मौके पर अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो किसी भी आउटफिट के साथ कुछ लेटेस्ट पासा टीका डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।

कुंदन चांदबाली पासा टीका

रमजान के खास मौके पर अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार-चार लगाना चाहती हैं और अपने लुक को डिफरेंट और इलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो अब एक जैसी डिजाइन के पासा चुनने के बजाय आप इस तरह का खूबसूरत कुंदन चांदबाली पासा टीका भी शामिल कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

1 - 2026-02-26T163536.756

गोल्ड प्लेटेड हैंडक्राफ्टेड रेड बीड कुंदन पासा

अगर आपको रमजान के खास मौके पर भीड़ से हटकर दिखना है और अपने लुक को डिफरेंट बनाना है, तो अब आउटफिट के साथ एक्सेसरीज को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक्सेसरीज में आप इस तरह की खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड हैंडक्राफ्टेड रेड बीड कुंदन पासा को शामिल कर सकती हैं। 

4 - 2026-02-26T163538.324

पर्ल कुंदन मुगल इंस्पायर्ड पासा

अगर आप रमजान को यादगार बनाना चाहती हैं और पार्टी के दौरान अपने लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं, तो आप किसी भी शरारा-गरारा आउटफिट के साथ इस तरह की खूबसूरत पासा टीका को शामिल कर सकती हैं। ऐसे टीका डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं।

5 - 2026-02-26T163539.630

यह भी पढ़ें- Passa Styling Tips: आपके श्रृंगार को परफेक्ट लुक देंगे पासा के ये लेटेस्ट डिजाइंस, यूं करें स्टाइल

ट्रेडिशनल कुंदन झूमर पासा

हर साल की तरह इस साल रमजान के खास मौके पर अगर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए पासा टीका शामिल करने वाली हैं, तो एक जैसी डिजाइन के बदले आप इस तरह का खूबसूरत ट्रेडिशनल कुंदन झूमर पासा को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं साथ ही रमजान लुक को यादगार बना सकती हैं।

3 - 2026-02-26T163535.035

ग्रीन पर्ल कुंदन चांदबाली पासा

आप चाहें, तो रमजान के खास मौके पर इस तरह का खूबसूरत डिजाइनर पासा को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे पासा आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे और रमजान लुक को बेहतरीन बनाने में भी मदद करेंगे। इस तरह के पासा को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।  

2 - 2026-02-26T163532.745

यह भी पढ़ें- Bridal Tips : रॉयल और एलिगेंट ब्राइडल लुक पाने के लिए दुल्हनें कर सकती हैं पासा को स्टाइल, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  nykaafashion/nykaa/amazon/Karatcart/pinterest/sujhal 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।