दुल्हन के लिए शादी के दिन ज्वेलरी बेहद खास होती है।ईयरिंग्स से लेकर मांग टीका तक हर एक चीज दुल्हन के लुक में जान डालने का काम करती है। हालांकि, अब दुल्हनों में मांग टीका के साथ-साथ पासा पहनने का क्रेज बढ़ गया है। अब दुल्हनें अपनी शादी के दिन पासा पहन अपने ब्राइडल लुक को रॉयल टच दे रही हैं। अब ब्राइडल एक्सेसरी के रूप में झूमर पासा से लेकर कलर्ड पासा तक का फैशन ट्रेंड में है। ये पासा दुल्हन के लुक में ग्रेसफुलनेस ऐड करते हैं और इसे पहन दुल्हन रॉयल वॉइब्स देती हैं। ऐसे में अगर आप शादी के दिन रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए बेस्ट पासा डिजाइन्स लेकर आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं बेस्ट पासा डिजाइन्स पर।
अगर आप अपनी शादी के दिन रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो आपको पोल्की पासा पहनना चाहिए। रॉयल लुक के लिए पोल्की पासा एकदम बेस्ट ऑप्शन है। इसे पहनकर आपका लुक रॉयल के साथ-साथ ट्रेडिशनल भी लगेगा। आप चाहें तो इसके लिए करीना कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पोल्की पासा देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और यह किसी भी ब्राइड के लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
हालांकि, टू-इन-वन पासा का डिजाइन काफी सिंपल होता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से कैरी किया जाए तो यह दुल्हन की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। हम बात कर रहे हैं साइड चेन वाले शानदार पासा के बारे में जिसमें मांग टीका होता है। यह टू-इन-वन पासा लुक आजकल ब्राइड्स की पहली पसंद बना हुआ है। दूर से देखने पर यह पासा काफी भारी लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। लेकिन, अगर आप अपनी शादी के दिन टू-इन-वन पासा का इस्तेमाल करने की सोच रही हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको अपने बाकी लुक को मिनिमल रखना चाहिए।
रॉयल पासा के नाम से ही आपको कुछ हद तक आइडिया लग गया होगा कि आप इसे पहनकर कितनी खूबसूरत लगेंगी और आपका लुक रॉयल दिखेगा। हालांकि, यह पासा काफी हैवी होता है। लेकिन इसे पहन आप किसी राजकुमारी से कम नहीं लगेंगी। रॉयल पासा में आपको कुंदन, स्टोन और मीनाकारी में कई डिजाइन मिल जाएंगे। तो आपको किसका इंतजार है, अपनी शादी के दिन लोगों को इतिहास की याद दिलाते हुए और खुद को रानी समझकर बस इस बार अपनी शादी के दिन मांग टीका को छोड़ रॉयल पासा पहनें।
इसे भी पढ़ें:हेवी मांग टीका सेट करने के स्टाइलिंग टिप्स
इस वेडिंग सीजन में कलर्ड ज्वेलरी का क्रेज काफी बढ़ गया है। जब एक ब्राइड के लिए खुद को सजाने और सुंदर दिखाने के लिए कई कलर मौजूद हो तो फिर भला कौन सी दुल्हन गोल्डन या सिल्वर पासा पहनना पसंद करेगी। इसलिए, यदि आप भी कुछ अलग करने की इच्छा रखती हैं या अपने लुक को जीवंत बनाना चाहती हैं तो इसके लिए कलर्ड पासा कैरी करें। आप लाल, मैरून से लेकर पीले या यहां तक कि हरे रंग का पासा खरीद सकती हैं। तो इस बार अपनी शादी के दिन ट्रेडिशनल पासा को बाय बाय कहें और कलर्ड पासा पहन अपने लुक को एक नया और रॉयल टच दें।
इसे भी पढ़ें:5 मांग टीका डिजाइन्स जो दुल्हन को देंगे Minimalistic लुक
फैशनेबल के साथ-साथ रॉयल लुक देने के लिए घुंघरू पासा एकदम बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही ज्यादातर दुल्हनें अपनी शादी के दिन घुंघरी पासा ही पहनना पसंद करती हैं। घुंघरू पासा काफी बड़े होते हैं और यह आसानी से सभी लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने में मदद करता है।
अगर आप लेटेस्ट फैशन के साथ-साथ अपनी शादी के दिन रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो आपको फैंसी पासा पहनना चाहिए। फैंसी पासा हल्के होते हैं इसलिए आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकती हैं। आपको मार्केट में पासा कई फंकी डिजाइन, शेप और कलर्स में मिल जाएंगे। फैंसी पासा आपके ब्राइडल लुक में क्लास ऐड करेंगे और आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देंगे।
फैशन ट्रेंड आते हैं और चले जाते हैं लेकिन क्रिस्टल ज्वेलरी का फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है। साथ ही यह हमेशा ज्वेलरी का अहम हिस्सा रहा है। क्रिस्टल ज्वेलरी सुंदर, ट्रेडिशनल और कम खर्चीला ऑप्शन है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि क्रिस्टल पासा सभी तरह के हेयरस्टाइल और आउटफिट पर जंचते हैं। इसलिए आप चाहें तो अपने ब्राइडल लुक को रॉयल बनाने के लिए क्रिस्टल पासा पहन सकती हैं। क्रिस्टल पासा में आपकी खूबसूरती और भी निखर कर आएगी और आप अपनी शादी के दिन किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी। साथ ही जो ब्राइड्स नॉन- ब्राइट और कम हैवी ज्वेलरी पहनना चाहती हैं उनके लिए क्रिस्टल पासा एक अच्छा ऑप्शन है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: i.pinimg.com,indianweddingsite.com & i2.wp.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।