Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:11 PM IST HZ Awards 2026
bollywood stars wedding dupatta draping style for best bridal look

आलिया से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं के वेडिंग 'दुपट्टा स्टाइल' से लें आप भी इंस्पिरेशन

अगर आप भी अपनी शादी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो पुराने ट्रेंड्स से हटकर कुछ नया ट्राय करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। बॉलीवुड स्टार्स के ये लुक आपको एक रॉयल और सेलिब्रिटी जैसा लुक देंगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 13:37 IST

शादी में किस तरह से दुपट्टा कैरी करें, यह डिसाइड करना हमेशा दुल्हनों के लिए मुश्किल होता है। हर दुल्हन लगभग एक ही तरह से दुपट्टा लेती हैं, लेकिन आजकल महिलाएं कुछ अलग और यूनिक करना चाहती है। आजकल सोशल मीडिया और बॉलीवुड का असर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि महिलाएं उनकी तरह लुक कैरी करने का सोचती हैं। चाहे वो रॉयल और एलीगेंट लुक हो या फिर मिनिमल और ट्रेंडी स्टाइल, उन्हें दुपट्टा कैरी करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक ज्यादा पसंद आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के दुपट्टा ड्रेप करने के स्टाइल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

आलिया भट्ट का मिनिमल और एलिगेंट दुपट्टा स्टाइल

आप शादी में अगर सिंपल लुक चाहती हैं, तो और साड़ी कैरी कर रही हैं, तो यह डिजाइन आप पर अच्छा लगेगा। किसी भी रंग की साड़ी को आप इस तरह से पहन सकती हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ऑर्गेंजा दुपट्टे को सिर पर, बेहद सिंपल तरीके से ड्रेप किया था, मिनिमल डिजाइन था लेकिन फिर भी यह रॉयल टच दे रहा था।

इसे भी पढ़ें- Wedding Day पर आपके लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये Bridal Shoes Designs, जानें क्या है इनका प्राइस?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

कियारा आडवाणी का रॉयल डबल दुपट्टा लुक

Kiara Advani का लुक भी आप अपनी शादी में कैरी कर सकती हैं। उन्होंने वेडिंग डे पर डबल दुपट्टा स्टाइल चुना था। दोनों ही दुपट्टा नेट का था। जो महिलाएं हैवी और ग्रैंड लुक चाहती हैं, उनके लिए यह स्टाइल बेस्ट है। कियारा ने एक दुपट्टे के हिस्से को अपनी कमर के पास पिन किया था। उन्होंने इसे फैला कर कमर के पास रखा था।

इसे भी पढ़ें- शादी में गिफ्ट देने के लिए 4 ट्रेंडी चांदी की पायल डिजाइंस देखें यहां, खुश हो जाएगी आपकी दोस्त

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

दीपिका पादुकोण का ट्रेडिशनल हेड दुपट्टा

Deepika Padukone के बाद से ही इस तरह का दुपट्टा स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा था। उन्होंने रेड दुपट्टे को सिर पर फ्रंट से पिन किया था। इस दुपट्टे में आगे की तरफ फर लगे हुए थे, जो आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दुपट्टे में संस्कृत में मैसेज भी लिखा था।

deeepika

image credit- deepikapadukone/insta

प्रियंका चोपड़ा लुक

प्रियंका चोपड़ा ने लाल लहंगे के साथ साइड दुपट्टा कैरी किया था। उन्होंने एक दुपट्टे को एक तरफ हाथों में चुड़ियों से अटैच किया था और दूसरा हिस्सा कंधे पर सैट करके पिन किया था। इसके बाद उन्होंने बेहद सिंपल तरह से सिर पर एक दुपट्टा रखा था और जो उनके लुक को रॉयल बना रहा था।

bollywood celebrity dupatta

image credit- priyankachopra/insta

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- alia bhatt, sabyasachiofficial, parineeti chopra/instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।