
शादी के दिन हर ब्राइड भारी कपड़े महनती हैं। लंहगा, ज्वेलरी और भारी दुपट्टे की वजह से परेशानी इतनी ज्यादा होती है कि सही से चला भी नहीं जाता। ऐसे में अगर लहंगे के नीचे ऊंची हील्स पहननी पड़े, तो यह और भी ज्यादा दिक्कत देता है। उन्हें चलते हुए बार-बार डर लग रहा होता है कि कहीं उनका पैर न मुड़ जाए या कहीं उनका लहंगा सैंडल के नीचे न आ जाए। इतना ही नहीं, इन्ही भारी कपड़ों में ब्राइड को घंटों तक तैयार होकर बैठना होता है। यही कारण है कि बाइड को सही फुटवियर का चुनाव करना बहुत ज्यादा जरूरी है। ब्राइड्स अपने लहंगे के साथ ऊंची हील्स पहनना पसंद करती हैं, ताकी वह लंबी लगे, लेकिन आज के समय में बाइडल जूतों का भी ट्रेंड आ गया है। भारी लहंगे के साथ बैलेंस बनाने के लिए जूतों को भी इसी तरह से डिजाइन किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्राइडल जूतों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
पर्ल और स्टोन वर्क ब्राइडल शूज आपके किसी भी रंग के लहंगे के साथ सुंदर लगते हैं। बस ध्यान रखें कि आप गोल्डन कलर के ही शूज खरीदें। इन जूतों पर पर्ल का डिजाइन रिच और एलीगेंट दिखता है। यह लहंगे के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और आपको चलने में भी आराम देते हैं। खास बात यह है कि इस तरह के जूते फोटो में भी सुंदर लगते हैं। फोटो शूट अच्छा चाहती हैं, तो यह बेस्ट चॉइस हो सकता है, क्योंकि पर्ल और स्टोन लाइट में चमकते हैं।
ब्राइड को घंटों खड़े रहना होता है और रस्में निभानी होती है। ऐसे में स्नीकर्स में सॉफ्ट सोल लगा होता है, जो पैरों को आराम देता है। इससे आपको चलते हुए भी गिरने की चिंता नहीं रहती, क्योंकि आप आराम से इसे पहनकर भाग भी सकती हैं। इसे पहनकर आप आप बिना थके पूरा दिन एंजॉय कर सकती हैं। हील्स में हमेशा आपको डर रहता है कि कहीं पैर न मुड़ जाए। अगर आप गिर गई तो मजाक मन जाएगा, लेकिन इसमें ऐसा नहीं होगा।
आजकल ब्राइड्स को मिरर वर्क वाले जूते भी ज्यादा पसंद आते हैं। इन जूतों की खासियत यह है कि यह फोटो में तो अच्छे लगते ही हैं, इसके साथ ही इसे आप अन्य कपड़ों के साथ भी मैच कर सकती हैं। ये जूते दिखने में क्लासी लगते हैं और पहनने में भी आरामदायक होते हैं। जो महिलाएं, अपने लुक में क्लासी टच चाहती हैं, वह इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं।
image credit- FunkyNTrendy/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, radhe_verma07, sagarikareddy.n./pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।