Shoes Designs For Bride: लहंगे के नीचे नहीं पहनी जाती हील्स, तो इन शूज को खरीदकर करें स्टाइल

 शादी में सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन की चीजों को खरीदते हैं। लेकिन कम्फर्टेबल भी जरूरी होता है। इसके लिए आप फुटवियर पर खास ध्यान दें।
shoes for bride

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इसलिए वो अपने लिए हमेशा अलग-अलग तरह की चीजों को खरीदती है। उसे स्टाइल करती हैं। लेकिन जब फुटवियर की बात आती है, तो कम्फर्टेबल रहना वो पसंद करती है। इसलिए ऐसी हील्स को वियर करती है, जिसे पहनकर वो चल सके। इसकी जगह पर इस बार आप शूज को ट्राई करें। कई सारे अलग-अलग डिजाइन वाले शूज मार्केट में मिल जाते हैं। साथ ही, कस्माइज्ड भी कराएं जाते हैं। जिसे वियर करके लुक सुंदर नजर आ सकता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के शूज पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।

लाइट वेट लोफर शूज

lofar shoes

आप लहंगे के नीचे अगर हील्स पहनना नहीं चाहती हैं, तो आप ऐसे में लोफर शूज भी खरीद सकती हैं। इस तरह के शूज पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, ये कस्टमाइज्ड भी करा लिए जाते हैं। इसमें आगे की तरफ एम्ब्रॉयडरी वर्क किया जाता है। साथ ही, कपड़े में वेलवेट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में शूज अच्छे लगते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

गोल्डन कलर स्नीकर्स शूज

golden shoes

पैरों को आराम देने के लिए लहंगे के साथ गोल्डन हील्स की जगह पर गोल्डन शूज को खरीदें। ये शूज आजकल हर जगह मिल रहे हैं। साथ ही, इन्हें पहनने के बाद लुक अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इस तरह के शूज में आगे की तरफ जरी का वर्क किया जाता है। वहीं साइड में भी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया जाता है। इसके साथ जो लेस लगाए जाते हैं, वो गोल्डन कलर के इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे ये शूज और भी अट्रैक्टिव नजर आते हैं। आपको इन शूज को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Heels For Women: वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें हील्स, देखें डिजाइंस

वेजेज स्टाइल शूज

wegdes

लुक अच्छा लगा और आपकी हाइट भी लंबी लगे। इसके लिए आप वेजेज स्टाइल शूज को वियर कर सकती हैं। इस तरह के शूज में स्टोन से लेकर पर्ल आप हर तरह के काम को इसमें करा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शूज बहुत कम जगह पर मिलते हैं। इसलिए इन्हें कस्टमाइज्ड कराया जाता है। आप भी इसे अपने लहंगे के नीचे वियर करके डांस भी कर सकती हैं और पूरे समय कम्फर्टेबल भी रह सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Comfortable Heels: साड़ी से लेकर सूट के साथ पहनीं जा सकती हैं ये फैंसी हील्स, देखें सैंडल्स के नए डिजाइंस

इस बार स्टाइल करें ये शूज। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप कंफर्टेबल फील करेंगी। मार्केट में आपको इस तरह के शूज मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहें तो अपने लिए कस्टमाइज्ड भी करा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, FAUSTO

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP