आउटफिट को स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर अलग डिजाइन को पसंद करते हैं। इसके साथ ही, उन आउटफिट को अच्छी ज्वेलरी और मेकअप लुक क्रिएट करके स्टाइल करते हैं। लेकिन लुक तभी कंप्लीट होता है, जब आप इसके साथ अच्छे फुटवियर को पहनते हैं। इससे आप सुंदर के साथ-साथ सबसे अलग नजर आते हैं। आप इसके लिए हील्स को ट्राई कर सकती हैं। इसे वियर करके लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं डिजाइंस जिसे वियर करके आप सुंदर नजर आ सकती हैं।
आप सूट या साड़ी के साथ स्टोन वर्क वाली हील्स को वियर कर सकती हैं। इस तरह की हील्स में आगे की तरफ वर्क मिलता है। पीछे सिंपल स्टेप आती है। हील्स भी आपको ब्लॉक मिलती है। इससे आपको इसे पहनने में कम्फर्टेबल फील होता है। इसे आप साड़ी और सूट दोनों के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 500 से 800 रुपये में मिल जाती है।
अगर आप किसी शादी पार्टी के लिए हील्स को स्टाइल करना चाहती हैं, तो इस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको आगे पंजों के पास वाले डिजाइन में एम्ब्राइडरी वर्क मिलेगा। इसके साथ नीचे हील्स पर भी गोटा और स्टोन वर्क मिलेगा। इस तरह की हील्स भी सूट और साड़ी दोनों के साथ अच्छी लगती हैं। मार्केट में आसानी से मिल भी जाती है। जिसे आप वियर करके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसे आप 500 से 1,000 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये हील्स
आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए सूट और साड़ी के साथ शिमर वर्क हील्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की हील्स में साइड एरिया में वर्क मिलता है। इसका बेस एक ही कलर में आता है। इससे आपकी हील्स और भी अच्छी लगती है। साथ ही, पहनने के बाद पैरों की सुंदरता को दोगुना कर देती है। इस तरह की हील्स आपको 500 से 800 रुपये में मिल जाएगी। इसके साथ ही, पहनने में कंफर्टेबल रहेंगी।
इसे भी पढ़ें: Platform Heels For Women: सिर्फ हाइट को ही नहीं बल्कि स्टाइल और पर्सनालिटी को भी अपग्रेड करेंगी ये हील्स
इस बार स्टाइल करें ये हील्स इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको सूट या साड़ी के लिए अलग-अलग फुटवियर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।