
Room Decor Tips: आज के समय में हर कोई अपने घर को खूबसूरत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। इसके लिए लोग घर के बाहर की खूबसूरती निखारने के लिए ढेर सारे पेड़ पौधे लगाते हैं, तो वहीं इंटीरियर डेकोरेशन के लिए लोग पर्दे, इंडोर प्लांट्स, डिजाइनर सोफे, कुशन, फोटो फ्रेम जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, हमारे मन में हमेशा यही आता है कि घर बड़ा नहीं है, तो हम कैसे डेकोरेट करें। अगर कुछ एक्स्ट्रा करने की कोशिश की तो घर और छोटा लगने लगेगा। वहीं, ये भी लोगों को लगता है कि तोड़-फोड़ भी कराना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी ये सोच रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपने कमरे को बिना तोड़फोड़ के भी महल जैसा बड़ा दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं आप अपने छोटे कमरे को कैसे महल जैसा बड़ा दिखा सकती हैं?

आपको बता दें कि अगर आप छोटे रूम में डार्क कलर का पेंट करवाती हैं तो इससे आपका कमरा और भी छोटा लग सकता है। इसलिए दीवारों और पर्दों के लिए हमेशा लाइट कलर का ही यूज करें। आप व्हाइट, क्रीम या पेस्टल कलर चुन सकती हैं। इससे आपका रूम स्पेशियस नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5-स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए ये सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए आप कमरे की एक दीवार पर बड़ा सा आईना लगवा दें। कोशिश करें कि शीशा हमेशा खिड़की के सामने ही लगवाएं। दरअसल, शीशा रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे छोटा कमरा भी डबल दिखने लगता है।
आप अपने रूम में प्रॉपर बेड रखने के बजाय सोफा कम बेड का इस्तेमाल करें। क्योंकि कमरे में ज्यादा फर्नीचर रखने से जगह और कम लगती है। चाहें तो स्टोरेज वाला बेड भी रख सकती हैं। इससे आपका आधे से ज्यादा सामान तो इसी में आ जाएगा। इसके अलावा आप फोल्डेबल कुर्सी और टेबल रखें। इससे आपका सामान भी फिट रहेगा और कमरा भरा-भरा नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में मिलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक
अगर आपके रूम में जगह की ज्यादा कमी है, तो ऊपर की जगह का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप दीवारों पर शेल्फ लगवा सकती हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे फ्रेम या फोटो लगाएं। इससे कमरा स्टाइलिश भी लगेगा और नीचे की जगह भी बची रहेगी।
आप सभी जानती होंगी कि लाइटिंग से कमरे का पूरा लुक ही बदल जाता है। आप चाहें ताे रूम में एक ही लाइट लगाने के बजाय, छोटे-छोटे लैंप या फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं। आप हमेशा वॉर्म लाइट का ही इस्तेमाल करें। इससे कमरे से लग्जरी फील आता है।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
-1775031820720.jpg)
अगर आपके पर्दे, कुशन और बेडशीट एक ही रंग या थीम के होंगे, तो भी आपका रूम ज्यादा ऑर्गनाइज्ड लगेगा। इससे कमरे में जगह भी ज्यादा नजर आएगी।
यह भी पढ़ें- Living Room की खिड़की के पास बनवाएं ये Bay Window Seating, कम जगह में मिलेगा सोफे जैसा कंफर्ट
तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका छोटा रूम महल जैसा बड़ा लगे तो ऊपर बताए गए तरीके अपना सकती हैं। इससे आपके रूम को एक लग्जरी लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।