Fri Feb 13, 2026 | Updated 08:18 AM IST
herzindagi
image

छोटा कमरा भी लगेगा बड़ा, अगर इन तरीके से सेट करती हैं अलमारी और बेड

How To Manage Small Bedroom Look Bigger: क्या आपका कमरा छोटा है और बेड-अलमारी रखने के बाद वह और छोटा दिखने लग रहा है? अगर हां, तो आप नीचे लेख में बताई गई ट्रिक्स को अपना सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि ये तरीके आपको छोटे कमरे को बड़ा दिखाने का काम करेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 12:29 IST

Easy Ways to Make Small Room Look Bigger: छोटे कमरे को व्यवस्थित करना अक्सर मुश्किल भरा काम होता है। खासकर उस दौरान, जब घर में छोटे बच्चे हो या फिर आप वार्किंग हो। कई बार ऐसा होता है कि कमरे में अलमारी और बेड रखते ही वह भरा हुआ और छोटा लगने लगता है। वहीं अगर जगह सीमित हो, तो बेड और अलमारी जैसे भारी फर्नीचर को एक ही कमरे में रखना परेशानी का कारण बन जाता है, लेकिन अगर आप सही प्लानिंग और स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल करती हैं, तो वही छोटा कमरा बड़ा दिखने के साथ ही खुला हुआ भी लगता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स और तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप छोटे कमरे को नया और शानदार लुक दे सकती हैं।

बेड को रखने की डायरेक्शन का रखें ध्यान

 Small room interior design ideas

छोटे कमरे में बेड सबसे ज्यादा जगह घेरता है। इसे बड़ा दिखाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बेड को दीवार के एक कोने से सटाकर रखें, जब बेड कमरे के बीच में होता है, तो किनारे की जगह बर्बाद हो जाती है।

इसके साथ ही अगर आप नया बेड खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं, तो बॉक्स बेड या स्टोरेज वाले बेड को प्रिफरेंस दें। इससे आप सर्दी जाने के बाद जरूरत न आने वाले सामान, रजाई, कंबल या पुराना सामान बेड के अंदर रख सकती हैं। अगर संभव हो, तो कम ऊंचाई वाले बेड का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये छत और बेड के बीच ज्यादा जगह दिखाते हैं जिससे कमरा खुला-खुला लगता है।

अलमारी रखने के लिए अपनाएं स्मार्ट ट्रिक्स

What type of bed makes a small room look bigger

अलमारी को सेट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह दीवार के साथ पूरी तरह फिट हो। आजकल स्लाइडिंग डोर वाली अलमारियां काफी चलन में हैं, क्योंकि इन्हें खोलने के लिए आगे की तरफ जगह की जरूरत नहीं पड़ती है।

अगर आपकी अलमारी के दरवाजों पर शीशा है, तो इसे ऐसी जगह रखें जिससे कमरे रोशनी रिफ्लेक्ट होकर कमरे में आए। इससे कमरा बड़ा नजर आता है। अलमारी को हमेशा कमरे के उस कोने में रखें जहां चलते-फिरते समय रास्ते के बीच में न आए।

इसे भी पढ़ें- Bedroom Storage Hacks: बिना अलमारी भी बेडरूम रहेगा ऑर्गेनाइज्ड, छोटे स्पेस के लिए अपनाएं ये स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स

वर्टिकल स्पेस का करें इस्तेमाल

How do I make my small room look bigger

अगर बेड और अलमारी रखने के बाद फर्श पर जगह कम है या फर्श पर जगह ज्यादा दिखाना चाहती हैं, तो वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल करें। अलमारी के ऊपर अगर खाली जगह है, तो वहां बास्केट या बॉक्स रखकर सामान को स्टोर करें।

भारी अलमारी के बजाय, वॉल-माउंटेड सेल्फ लगवा सकती हैं। बेड के दोनों तरफ बड़े साइड टेबल रखने के बजाय दीवार पर छोटे स्टैंड लगवाएं, जहां आप मोबाइल या पानी की बोतल रख सकें। कमरे की दीवारों पर हल्के रंगों की पुताई करवाएं और हल्के कपड़े के पर्दे लगाएं।

कम फर्नीचर और सही प्लेसमेंट आएगा काम

छोटे कमरे के दुश्मन की बात करें, तो वह है भारी और ज्यादा फर्नीचर। कोशिश करें कि कमरे में केवल वही चीजें रखें जो बहुत जरूरी हों। भारी सोफे या कुर्सी के बजाय फोल्डिंग फर्नीचर चुनें। अलमारी और बेड का रंग दीवारों से मिलता-जुलता हो, इससे फर्नीचर दीवार का ही हिस्सा लगता है और आंखों को कमरा फैला हुआ महसूस होता है। कमरा में जितना फर्जी का सामान कम रहेगा, कमरा उतना ही बड़ा लगेगा।

लाइट का सही चुनाव बहुत जरूरी

chote kamre me kaisi light lagwaye

आखिरी और सबसे जरूरी बात कि कमरे में लाइट का चुनाव। खासकर तब जब कमरा छोटा और सामान ज्यादा हो। बता दें कि लाइट का सही चुनाव कमरे को बड़ा दिखाता है। कोनों में हल्की लाइट्स या लैंप का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें- 5 Lamp Designs For Bedroom Side Table : फाइव स्‍टार होटल के बेडरूम जैसा नजर आएगा आपका कमरा, बेड की साइड टेबल पर सजा लें लैंप्‍स के ये डिजाइंस

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik, Gemini


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।