घर की इन जगहों पर नहीं करना चाहिए हरे रंग का इस्तेमाल

हरा रंग आंखों को एक ठंडक पहुंचाता है। यही कारण है कि अधिकतर लोग अपने घर में हरा रंग करवाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन ऐसी कई जगहें होती हैं, जहां पर आपको इस रंग को अवॉयड करना चाहिए।

green colour in the home

हरा रंग एक ऐसा रंग है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर कोई अपने घर में करवाता है। यह एक ऐसा रंग है जो कूलिंग एनर्जी पैदा करता है। जिससे मन को शांति मिलती है। हरा रंग अपना एक अलग महत्व रखता है। जब लोग अपने घर में हरियाली या समृद्धि को शामिल करना चाहते हैं तो ऐसे में वे हरे रंग को अपने घर में जगह देते हैं।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हरे रंग का इस्तेमाल करना घर के लिए बेहद अच्छा है। लेकिन जब भी आप इस रंग का इस्तेमाल अपने घर के लिए कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सोच-संभलकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसी कई जगहें होती हैं, जहां पर हरे रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको हरे रंग का इस्तेमाल घर के किन हिस्सों में नहीं करना चाहिए-

दक्षिण दिशा से बचें

colour accdoring to vastu

हरे रंग को कभी भी अपने घर की दक्षिण दिशा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, यह दिशा मंगल की दिशा मानी गई है। जिसका रंग लाल होता है। यह एक गर्म रंग है, जबकि हरा रंग कूलिंग एनर्जी पैदा करता है। ऐसे में अगर इस दिशा में हरे रंग का इस्तेमाल किया जाए तो इससे आपके विकास व समृद्धि के रास्ते रुक सकते हैं।

पश्चिम दिशा के मध्य में ना करें इस्तेमाल

वास्तु के अनुसार आपको पश्चिम दिशा के मध्य में भी हरे रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, पश्चिम दिशा शनि की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मैटेलिक रंगों का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। जबकि हरा रंग लकड़ी अर्थात् वुड से जुड़ा है। ऐसे में इस दिशा में हरा रंग अच्छा नहीं माना जाता है। पश्चिम दिशा के मध्य में आप दीवारों पर हरे रंग की जगह मैटेलिक कलर्स को अधिक तवज्जो दें।

ब्रह्म स्थान में ना करें हरे रंग का इस्तेमाल

घर के बिल्कुल बीचों-बीच जिसे ब्रह्म स्थान (ब्रह्म स्थान में रखें ये चीजें) कहा जाता है, वहां पर भी हरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, ब्रह्म स्थान आकाश तत्व को दर्शाता है। ऐसे में वहां पर सफेद, हल्का पीला या नीला रंग करवाया जा सकता है। अगर आप इस जगह पर हरा रंग इस्तेमाल करते हैं तो घर के सदस्यों को घुटन का अहसास हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपस में मन-मुटाव भी हो सकता है।

छत में ना करें हरे रंग का इस्तेमाल

vastu colour tips

छत में कभी भी हरा रंग नहीं करना चाहिए। दरअसल, छत में हरा रंग करने से आकाश तत्व को नुकसान होता है। जिसके कारण आपके विकास के रास्तों में बाधा पैदा हो सकती है। जहां तक संभव हो, आप छत में किसी भी तरह से हरे रंग से बचने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- बनते-बनते रह जाते हैं आपके काम, तो वास्तु के इन उपायों की लें मदद

अगर दक्षिणमुखी हो घर

अगर आपका घर दक्षिणमुखी है तो आपको कभी भी फ्रंट में हरे रंग का इस्तेमाल वहां पर नहीं करना चाहिए। इससे आपके घर में नेगेटिविटी पैदा होती है। हालांकि, अगर आप चाहें तो वहां पर हरे रंग के पेड़-पौधे लगा सकते हैं।

तो अब आप भी इन जगहों पर हरे रंग के इस्तेमाल से बचें और अपने घर की पॉजिटिविटी को बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- नया काम शुरू करते समय अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगी बरकत

यह है एक्सपर्ट की राय

vastu tips by expert

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP