कई बार हमारे आस-पास वास्तु से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो घर की ऊर्जा को नकारात्मक बना सकती हैं। खासतौर पर यदि आप विदेश में हैं तब आपको वास्तु का सही तरीके से पता नहीं होता है और आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विदेश में रहकर भी आप कुछ आसान वास्तु उपायों से अपने घर को पॉज़िटिव बना सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो घर में कई तरह के बदलावों का कारण बनता है। हममें से हर कोई ऐसे घर में रहना पसंद करता है जो आरामदायक, शांत और जीवंत ही।
वास्तव में एक घर के भीतर की ऊर्जा उसमें रहने वाले लोगों को प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र घर के निवासियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। आइए वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया से जानें कि कैसे विदेश में रहकर भी आप वास्तु के नियमों का पालन करके घर को अपने अनुरूप बना सकती हैं।
घर का मुख्य द्वार रखें वास्तु के अनुरूप
आपके घर का मुख्य द्वार न केवल आपके और आपके मेहमानों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश द्वार है बल्कि वास्तु की मानें तो ऐसी कई दिशाएं हैं जो इसके लिए उपयुक्त नहीं हैं।
जिस तरह आपके देश में मुख्य द्वार का वास्तु ठीक होना जरूरी है उसी तरह विदेश में भी मुख्य द्वार का वास्तु बहुत ज्यादा मायने रखता है। इससे आपके घर में किसी भी ऊर्जा का वास होता है।
ऐसा कहा जाता है कि मुख्य द्वार को हमेशा साफ़-सुथरा रखें। ये किसी भी दिशा में क्यों न हो इसमें आप कुछ विशेष वास्तु उपाय आजमाकर घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश कर सकती हैं। मुख्य द्वार पर कुछ विशेष चिह्न जैसे स्वास्तिक या ॐ का चिह्न लगाएं।
इसे भी पढ़ें: विदेश में किराए पर ले रहे हैं घर तो मुख्य द्वार के लिए वास्तु के ये टिप्स आजमाएं
इनडोर प्लांट्स से सजाएं घर
आप घर के भीतर कुछ विशेष इनडोर प्लांट्स लगा सकती हैं। मुख्य रूप से घर के भीतर जेड प्लांट रखना और एरेका पाम लगाना आपके लिए वास्तु के अनुसार शुभ होगा। इनडोर प्लांट्स घर में पॉज़िटिव एनर्जी लाने में मदद करते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए आप विदेश में भी कुछ ऐसे पौधे ढूंढ़ सकती हैं जो घर को पॉजिटिव बनाने में मदद करते हैं।
घर को रखें सुगंधित
अगर आप अपने घर के भीतर कुछ सुगंधित चीजें रखती हैं तो ये आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लाने में मदद कर सकते हैं। मुख्य रूप से यदि आप अपने घर का वास्तु ठीक रखना चाहती हैं तो घर पर अरोमा कैंडल जलाएं।
घर को सुगंधित रखने के लिए आप धूप बत्ती भी जला सकती हैं। इसके साथ आप वास्तु दोषों से मुक्ति के लिए कपूर का धुआं करें। कपूर (कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है) आपके घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने में मदद कर सकता है। अगर आपके घर में कपूर नहीं है तब भी किसी ऐसी वस्तु से घर को सुगंधित रखें जो ऊर्जा को आकर्षित करे।
घर के कोने में अंधेरा न रखें
विदेश में घर के भीतर धूप बहुत जल्दी नहीं आती है। ऐसे में वास्तु सिद्धांतों के अनुसार आपको ये सुनिश्चित करना है कि घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहे। इसके लिए आप कुछ कृत्रिम प्रकाश के स्त्रोत जैसे झूमर आदि लगा सकती हैं। यदि दिन के समय भी किसी स्थान पर अंधेरा रहता है तो कोशिश करें कि वहां कोई प्रकाश का स्रोत जैसे टेबल लैंप रखें। घर के कोने-कोने में प्रकाश रखने से घर के भीतर सदैव पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और वास्तु दोष भी नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के लिए फॉलो करें वास्तु के ये टिप्स, घर में होगी धन की वर्षा
कोई नकारात्मक तस्वीर न लगाएं
विदेश में रहते हुए भी आपको घर में कोई ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करे। किसी हिंसक जानवर की तस्वीर न लगाएं और कोई ऐसी तस्वीर भी न रखें जिसमें युद्ध, डूबता हुआ जहाज, गरीबी, लाचारी आदि दिखाई दे।
ऐसी कोई भी तस्वीर घर के लिए वास्तु दोष का कारण बन सकती है। घर की पूर्वी दीवार पर उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाएं और कोई प्राकृतिक तस्वीर लगाएं जो आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी का कारण बन सके।
अगर आप विदेश में रहकर भी यहां बताई कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखती हैं तो आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और खुशहाली आती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों