herzindagi
camphor significance in puja and astrology

पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व

हिंदू धर्म में कपूर को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे नियमित रूप से पूजा के दौरान जलाने से घर में समृद्धि बनी रहती है। 
Editorial
Updated:- 2022-11-17, 18:11 IST

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर में पूजा के साथ कपूर के इस्तेमाल बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि पूजा के समय कपूर जलाया जाए तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और सभी नकारात्मक ऊर्जाओं का ह्रास होता है।

कपूर जलाने से निकलने वाला धुआं घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यही नहीं कपूर जलाने से घर से कीट पतंगों को भी कोसों दूर रखा जा सकता है।

कपूर के धुएं में सुगंध मौजूद होती है जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि पूजा के समय, हवन में या फिर आरती के समय यदि कपूर का इस्तेमाल न किया जाए तो पूजन अधूरा रहता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है और इसके फायदे क्या हैं।

पूजा में क्यों होता है कपूर का इस्तेमाल

kapur benefits in puja

किसी भी पूजा-पाठ, हवन या यज्ञ अनुष्ठान में कपूर जलाने के बहुत से आध्यात्मिक लाभ हैं। कपूर सकारात्मकता और शांति का प्रतीक माना है और घर से सभी नकारात्मकता को दूर करता है।

कुछ हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इसका उपयोग देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भी किया जाता है। कपूर का जलना सर्वशक्तिमान के साथ एकता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिस प्रकार कपूर जलाने से कोई इसके पीछे कोई राख या अवशेष नहीं बचता है, उसी प्रकार इसे पूजन के दौरान जलाने से व्यक्ति का अहंकार भी पूरी तरह दूर हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: जेब में कपूर रखने के फायदे जानें

कपूर जलाने के फायदे

कपूर हमारे आस-पास की हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। जिससे आगे एक सुखी और स्वस्थ जीवन बिताया जा सकता है। जलते हुए कपूर की तेज सुगंध बैक्टीरिया और वायरस को मारने में भी मदद करती है जो बदले में हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध करती है।

यदि घर में प्रतिदिन शाम के समय मिट्टी के किसी पात्र में रखकर कपूर जलाया जाता है और इसका धुंआ पूरे घर में फैलाया जाता है तो इससे घर के सभी दोष दूर हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार कपूर जलाने से घर के पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। कपूर के धुएं से घर में किसी भी नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता है और देवताओं का आशीष भी मिलता है।

कपूर जलाने के वैज्ञानिक कारण

benefits of burning camphor in puja

यदि विज्ञान की बात करें तो कपूर जलाने से बैक्टीरिया ख़त्म होते हैं और प्रदूषण से राहत मिल सकती है। इसके धुंए से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। मुख्य रूप से घर में इस्तेमाल होने वाला भीमसेनी कपूर आपके लिए कई तरह से लाभदायक होता है जो हवा का शुद्धिकरण करने में मदद करता है।

कपूर जलाने के पीछे का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष में कपूर का महत्व बहुत ज्यादा है। इसके स्वास्थ्य लाभों के अलावा, कपूर का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है और यह सदियों से चला आ रहा है।

घर के कई दोषों को संतुलित करने के लिए कपूर को घी और लौंग के साथ जलाया (लौंग के साथ कपूर जलाने के फायदे) जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय कपूर जलाने से आपके घर में समृद्धि आती है और आपके परिवार में शांति बनी रहती है।

कपूर जलाने से आपके घर में छिपी हुई कोई भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और इसे सकारात्मक ऊर्जा से भर सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: कपूर का छोटा सा टुकड़ा कर सकता है आपकी परेशानियां दूर, जानें कैसे

विभिन्न धार्मिक और ज्योतिषीय कारणों को ध्यान में रखते हुए घर में कपूर जलाना कई तरह से लाभदायक है और इससे कई नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर किया जा सकता है। ज्योतिष और विज्ञान दोनों की मानें तो कपूर जलाने को घर के लिए शुभ माना जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।