लौंग के साथ जलाएं कपूर, दूर होंगे सारे कष्ट


Nikki Rai
18-10-2022, 17:19 IST
gbsfwqac.top

    लौंग और कपूर दोनों को ही पूजा के लिए काफी शुभ माना जाता है। इन दोनों को साथ में जलाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इनके उपाय सुख-शांति से लेकर धन प्राप्ति में भी मदद करते हैं। आइए जानें इसके लाभ-

अचानक धन प्राप्ति

    रात के समय सोने से पहले एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर को जलाएं। रोजाना ये उपाय करने से घर में कभी धन का कमी नहीं होती।

नकारात्मक ऊर्जा दूर

    रोजाना घर में कपूर के साथ लौंग जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है।

रोगों को दूर रखे

    ऐसा माना जाता है घर में लौंग के साथ कपूर जलाने से परिवार के सदस्य रोग मुक्त रहते हैं। साथ ही घर में रोगों के पनपने की आशंका भी कम होती है।

परेशानियों से छुटकारा

    अगर आप किसी परेशानी से घिरे हैं, तो ऐसे में आपको मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर 5 लौंग और कपूर जलाकर पूजा करनी चाहिए। इससे आपको बहुत जल्दी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

सुख-शांति के लिए

    घर में कलेश को लेकर परेशान हैं, तो ऐसे में आपको घी में कपूर को भिगोकर उसके साथ लौंग जला लेनी है। अब इसे पूरे घर में घुमा लेना है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

भाग्य में वृद्धि

    अगर आपकी किस्मत सोई हुई है और आप अपनी सोई किस्मत को जगाना चाहते हैं, तो घर में कपूर और लौंग को साथ में जलाएं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

वास्तु दोष दूर करे

    कपूर और लौंग को साथ में जलाने के इस उपाय से आप अपने घर या ऑफिस के वास्तु दोष को भी दूर कर सकते हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com