
Durga Puja Wishes 2026: नवरात्रि पर के पहला दिन हर भक्त के लिए सबसे खास होता है। 9 दिनों के पर्व में भले ही भक्त माता के अलग-अलग स्वरूप की पूजा करते हो, लेकिन जिस दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है, उस दिन का माहौल अलग ही होता है। लोग इस पर्व की शुरुआत एक बड़े त्योहार की तरह करते हैं, जिसमें घर सजाने से लेकर मंदिर की सफाई तक, सभी काम ध्यान से किया जाता है। हालांकि, आज के डिजिटल युग में मंदिर जाने और अपनों से मिलने का समय हर किसी के पास नहीं है, इसलिए उनके पास सोशल मीडिया ही सहारा होता है। लोग अपनी भावनाएं शायरी, कोट्स और तस्वीरों के जरिए अपने दोस्तों और परिवार तक पहुंचाते हैं। कई लोग Navratri Shayari Quotes वाली तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाने के लिए सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि अपनों को मां दुर्गा की भक्ति से भरे संदेश भेजना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको चुनिंदा और सुंदर शायरी मिलेगी, जिन्हें आप अपने स्टेटस या शुभकामनाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।
1- मेरी मां है तो दुनिया है प्यारी,
उससे ही तो खुशियां सारी।
हर पल उसका आशीर्वाद मिले,
जीवन में कभी ना कोई दुख खिले।

2- मां दुर्गा का है रूप विकराल,
पर भक्तों के लिए है ममता की मिसाल।
जो सच्चे दिल से मां को पुकारे,
दुर्गा मां देती हर दुख से निकाल।
3- मेरी दुर्गा मां का प्यार, सबसे महान,
उसके बिना हर खुशी है बेमान।
वो है तो इस दुनिया में सब कुछ संभव है,
दुर्गा के बिना जीवन अधूरा है।
4- मांगने पर जहाँ पूरी हर मन्नत होती है,
माँ के पैरों में ही तो वो जन्नत होती है
एक दुनिया है जो समझाने से भी नहीं समझती,
एक मां है जो बिन बोले सब समझ जाती
Happy Durga Puja 2026
5- मां दुर्गा में तेरी दुआओं का असर देखता हूं,
मैं चलते हुए हर सफर देखता हूं।
तू पास नहीं होती फिर भी,
तेरे आर्शिवाद का असर मैं हर पहर देखता हूं।

6- है मेरी मां वो मजबूत दीवार,
जिसके पीछे हमारा संसार।
हर कदम पर देती हैं साथ,
जीवन के सफर में हर कदम पर है उनका हाथ।
7- सबसे पहले आपकी पूजा करें
फिर होगा बाकी काम
आ गया शुभ दिन
मैं आपके चरणों में करता हूं प्रणाम
हैप्पी दुर्गा नवमी 2026
इसे भी पढ़ें: Navratri Ke Jaware: नवरात्रि में कलश के पास जवारे ही क्यों उगाए जाते हैं? इसके रहस्य से जुड़ी बातें नहीं जानती होंगी आप

8- मां दुर्गा का दिल है सच्चा प्यारा,
उससे बढ़कर नहीं कोई सितारा।
उसकी ममता में है जन्नत छुपी,
मां के बिना मेरा नहीं कोई सहारा।
8- मेरी माता है वो छांव घनी,
सूरज से भी तेज धनी।
मेरे हर दर्द में रहती है साथ,
दिल से समझती हर अर्थ ।
10- वह जननी है,
वह कालिका है
जिसके दरबार में कोई नहीं छूटता,
वो हैं मां दुर्गा।
हैप्पी दुर्गाष्टमी 2026
11- मां दुर्गा आ गई है
भक्तों के मन हर्ष की भावना लाई है
मिटे सब दुख, हो जाए पूरी मनोकामना
दुर्गा पूजा में जगे सबके मन में नई आशा
हैप्पी दुर्गाष्टमी 2026
इसे भी पढ़ें- Vastu Shastra Upay 22 September: नवरात्रि में घर के मेन गेट पर लगाएं अशोक के पत्तों का तोरण, जानें वास्तु लाभ

12- मां वो फूल है जो कभी मुरझाती नहीं,
मां वो धारा है जो कभी थकती नहीं।
दुनिया की हर खुशी दुर्गा मां के कदमों में है,
उससे बड़ा प्यार और कुछ होता नहीं।
13- मां दुर्गा का आगमन, महामिलन उत्सव,
भक्त के मन में प्रेम का नया राग नाच उठता है।
पूजा के दिन आता है रंगीन रोशनी का स्पर्श,
मां की प्रतिज्ञा में, दुख के सारे शब्द तैरते हैं।
14- मां दुर्गा की शक्ति अजेय है,
उसके आगे हर मुश्किल निस्तेज है।
दुष्टों का संहार करती है मां,
उसकी कृपा से जीवन सजीव है।
15- तुम मां हो, तुम शक्ति हो, तुम जीवनदायिनी हो,
तेरी कृपा से दुःख हर जाते हैं
मां दुर्गा के इस पर्व में दूर हो जाए आपका हर दुख
16- मां की महिमा का नहीं है कोई पार,
उनके चरणों में है संसार का उद्धार।
मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक कहलाती हैं,
भक्तों की झोली खुशियों से भर जाती हैं।

17- दुनिया की हर मुश्किल आसान हो जाती है,
जब मां दुर्गा की कृपा बरस जाती है।
शेरोंवाली मां का है रूप निराला,
सच्चे मन से जो पुकारे, मां ने थामा उसका हाथ।
18- मां की शक्ति से ही तो ये संसार चलता है,
शेरों वाली माता हर दुख-दर्द टालती है।
शेरों वाली माता का जब नाम लिया जाता है,
हर मुश्किल रास्ता आसान हो जाता है।
19- जग में शक्ति का संचार करती हैं मां,
शेर पर सवार होकर उद्धार करती हैं मां।
एक बार फिर सभी भक्तों के लिए खुशियां लाई हैं मां दुर्गा।
हर संकट का हरने आई है मेरी मां।
20- शेरो वाली मां का है अद्भुत दरबार,
यहाँ मिलता है हर दुख का इलाज अपार।
भक्त जब झुकाते हैं श्रद्धा से सिर अपना,
मां लुटा देती हैं आशीर्वाद अपार।
21- ना तीर, ना तलवार, ना किसी हथियार की बात,
मां का आशीर्वाद ही है सबसे बड़ी सौगात।
शेरो वाली मां के चरणों में मिले जो स्थान,
समझो मिट गए जीवन के सारे क्लेश और अरमान।
22 - माता का रूप है निराला,
पर वो हैं ममता की मिसाल।
जो पुकारता सच्चे दिल से,
मां देती हर परेशानी से निकाल।
23 - माता की ताकत से संसार है चलता,
उनकी शक्ति से दुख-दर्द है टलता।
जब लेते हैं शेरों वाली माता का नाम,
हर मुश्किलों को पार कर भक्त आगे है बढ़ता।
24. सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना है नवरात्रि का त्योहार आया है,
दरवाजे पर माता रानी मुस्कुराई हैं।
जय माता दी!
25- तेरी कृपा का क्या वर्णन करूं मां,
तूने बिन मांगे ही सब कुछ दिया है,
बस चरणों में जगह बनाए रखना,
इसी आस में मैंने ये जीवन जिया है।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।