Sat Mar 21, 2026 | Updated 03:18 PM IST HZ Awards 2026
image

Chaitra Navratri Quotes & Shubhkamnaye 2026: शेर पर सवार होकर आईं जगदम्बे भवानी, बनी रहे सदा आप पर माता की मेहरबानी; चैत्र नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये कोट्स और शुभकामनाएं

Chaitra Navratri ki Hardik Shubhkamnaye: अगर आप भी चैत्र नवरात्रि में अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेजना चाहती हैं और इस पर्व को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। इन कोट्स से आप भी इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 14:42 IST

चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान माता दुर्गा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत और उपवास करते हैं। यह एक ऐसा अवसर माना जाता है जब वातावरण में माता के आगमन की धूम होती है और लोग अपनों की खुशियों की हर पल कामना करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत से ही लोग अपने करीबियों को कुछ मैसेज के माध्यम से शुभकामनाएं भेजते हैं और इस पर्व को बेहतर बनाने की कामनाएं करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान भेजी गई शुभकामनाएं लोगों के जीवन में खुशहाली लाते हैं। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजकर इस पावन पर्व की खुशियां शेयर करते हैं। इस दौरान दिल से भेजे गए संदेश, कोट्स और शुभकामनाएं न केवल आपके रिश्तों को मजबूत करते हैं, बल्कि अपनों के जीवन में सकारात्मकता भी लाते हैं। आइए यहां जानें कुछ ऐसे ही कोट्स और शुभकामना संदेश।

चैत्र नवरात्रि कोट्स (Chaitra Navratri Quotes 2026)

chaitra navratri wishes

1-मां दुर्गा का रूप है अपार,
करेंगी माता सबका उद्धार,
नवरात्रि में बरसे माता का आशीर्वाद,
आपके जीवन में आए खुशियों की भरमार।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

2-शक्ति का संचार हो आपके जीवन में हर बार,
भक्ति का खुले द्वार खुशियां आएं अपार
माता दुर्गा का मिले आशीर्वाद,
हर दुःख दूर हटे आपका हो उधार।

3- मां जगदम्बा का बना रहे साथ सदा ,
खुल जाए खुशियों का द्वार
नवरात्रि में जीवन को मिले नया प्रकाश,
दूर हों सभी अंधकार।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4- मां की ज्योत से रोशन हो ये संसार,
हर दिन हो आपके लिए एक नया त्योहार,
चैत्र नवरात्रि लाए खुशियों की बहार,
जीवन में आपको सफलता मिले बार-बार।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

wishes and quotes of chaitra navratri

5- दुखों का हो अंत, सुखों की हो भरमार,
मां दुर्गा पूरी करें हर मनोकामना आपकी,
नवरात्रि का पर्व लाए खुशियों की बहार,
आपके जीवन में बना रहे माता का आशीर्वाद।

6- मां का आशीर्वाद हो आपके साथ,
हर दिन बने सफलता की नई बात,
नवरात्रि में मिले खुशियों का खजाना,
आपका जीवन बने सुहाना।

7- माता अंबे की भक्ति में है शक्ति अपार,
मां दुर्गा करें आपका उद्धार,
जीवन में खुशहाली लाए नवरात्रि का ये पावन त्योहार,
लाए आपके जीवन में बढ़े प्यार ही प्यार।
Happy Chaitra Navratri 2026

8- मां की कृपा से हो हर काम आसान,
खुशियों से भर जाए जीवन हर बार,
नवरात्रि लाए जीवन में नई उमंग,
जीवन में बना रहे खुशियों का संग।

चैत्र नवरात्रि मैसेज (Chaitra Navratri Status 2026)

chaitra navratri ki wishes

1- नवरात्रि की पावन घड़ी है आई,
आप सभी को इस पर्व की है बधाई
आपके जीवन में उजाला रहे हमेशा,
हर दिन बने खुशियों का रखवाला।

2-मां का नाम लेकर करें शुरुआत,
हर दिन हो जीवन में खुशियों की बरसात,
नवरात्रि लाए उम्मीदों की बौछार
पूरी हो आपके दिल की हर दिल की मुराद।

3-नवरात्रि का ये पावन त्योहार,
लाए आपके जीवन में खुशियों की बौछार,
मां दुर्गा रखें आपका ख्याल हर बार,
हर दिन हो खुशहाल और खुशियां आएं अपार
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4-भक्ति से भरा हो हर दिन,
मां दुर्गा बसें आपके मन में,
नवरात्रि में मिले खुशियों का साथ,
सफलता आए सदा आपके हाथ।

5- मां दुर्गा की कृपा बनी रहे,
आपकी हर खुशी बढ़ती रहे,
नवरात्रि लाए खुशियों की सौगात,
जगदम्बे का आशीर्वाद सदा रहे आपके साथ।

navratri ki shubhkaamna

6- नवरात्रि में जलाएं भक्ति की ज्योति,
मां दुर्गा दूर करें आपकी हर विपत्ति,
आपका जीवन बना रहे खुशहाल,
हर दिन हो मंगलमय।

7- मां का आशीर्वाद बना रहे,
हर काम आपका सफल रहे,
नवरात्रि का ये त्योहार,
लाए खुशियों की बहार।

8-मां दुर्गा का हो आपके घर वास,
खुशियों से भर जाए हर एहसास,
नवरात्रि में मिले नई राह,
सफलता चले आपके साथ।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (Chaitra Navratri ki Hardik Shubhkamnaye)

1- मां दुर्गा की कृपा से जीवन हो उजाला,
हर दिन आपका बने खुशियों वाला।
मां दुर्गा दें आपको सकाफलता की सौगात
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

navratri wishes
,
2- हर दिन हो मंगलमय आपका
दुखों का कभी न घेरा हो
जीवन में सफलता मुले आपको
असफलता का न कभी डेरा हो,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

3-नवरात्रि लाए सुख और समृद्धि अपार,
मां की कृपा से भर जाए आपका घर-संसार।
मां दुर्गा करें आपकी हर इच्छा पूरी,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4- दुखों का अंधेरा हो जाए दूर,
मां दुर्गा भरें आपके जीवन में नूर।
सफलता की लगी रहे हर पल झड़ी
खुशियों से भरी रहे हर एक घड़ी।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

5- मां दुर्गा करें आपके सभी सपने पूरे,
हर दिन लगे रहें खुशियों के ही मेले,
जीवन में ना रहे कोई भी दूरी।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

6-मां दुर्गा की कृपा बनी रहे,
आपके जीवन में खुशियों की हो बौछार
हर पल में आनंद घुला रहे।
न ही दुखों का अंबार
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

इन्हीं संदेशों के माध्यम से आप अपनों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं भेज सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।