
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह अवसर सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अपनों के साथ खुशियां साझा करने का भी खास समय होता है। ऐसे में लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं, संदेश और कोट्स भेजकर इस उत्सव को और भी खास बनाते हैं। अगर आप भी इस चैत्र नवरात्रि पर अपने करीबियों को कुछ खास और दिल से लिखे संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत विशेज, कोट्स और मैसेज आपके काम आएंगे। इन शब्दों के जरिए आप मां दुर्गा का आशीर्वाद अपने अपनों तक पहुंचा सकते हैं और उनके जीवन में सकारात्मकता भर सकते हैं।
शेर पर सवार होकर, सुख-समृद्धि का उपहार लेकर,
हर घर में पधारें अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां।
आपको नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!
सृष्टि की पालनहार हैं मां,
मोक्ष का द्वार हैं मां,
हमारी श्रद्धा का आधार हैं मां,
हर संकट में रक्षा करने वाली शक्ति हैं मां।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
जीवन की हर ख्वाहिश हो पूरी,
कोई भी चाहत ना रहे अधूरी,
मां दुर्गा से करते हैं यही प्रार्थना,
आपकी हर मनोकामना हो पूरी।
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे,
सरस्वती का ज्ञान साथ रहे,
गणेश जी का वास हो घर में,
और मां दुर्गा का आशीर्वाद हर पल आपके पास रहे।
नवरात्रि की मंगलकामनाएं!
लाल रंग में सजा मां का दरबार,
खुशियों से झूम उठा सारा संसार,
मां अपने शुभ कदमों से आएं आपके घर,
मंगलमय हो आपका यह नवरात्रि का त्योहार।
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।
मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहे,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें- Gupt Navratri Wishes & Quotes 2026: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को दीजिए गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं

चांदनी की चमक, बसंत की बहार,
फूलों की महक और अपनों का प्यार,
आपको दिल से मुबारक हो
नवरात्रि का यह पावन त्योहार!
मां दुर्गा का रूप है अत्यंत मनमोहक,
इस नवरात्रि बरसे उन की कृपा अपार,
खुशियों से महके आपका घर-आंगन,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
सृष्टि की पालनहार हैं मां,
मोक्ष का सच्चा द्वार हैं मां,
हमारी आस्था का आधार हैं मां,
हर जन की रक्षा करने वाली शक्ति हैं मां।
नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं!
पूरा जगत जिसकी शरण में है,
नमन उस मां के चरणों में है,
हम भी उनके चरणों की धूल हैं,
आओ मिलकर चढ़ाएं भक्ति के फूल।
नवरात्रि की मंगलकामनाएं!
मां दुर्गा का स्वरूप है बेहद पावन,
इस नवरात्रि मिले उनका स्नेह और आशीर्वाद,
खुशियों से भर जाए आपका जीवन और आंगन,
नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!

मां दुर्गा का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे,
हर मनोकामना आपकी पूर्ण हो जाए।
जो भी पहुंचे माता के दरबार,
उसका जीवन खुशियों से भर जाए।
मंगलमय नवरात्रि की शुभकामनाएं!
नवरात्रि के पावन दिन आएंगे,
मां सुख-समृद्धि साथ लाएंगी।
उनकी ज्योति से जीवन जगमगाएगा,
हर दिल में नई शक्ति समाएगी।
शुभ नवरात्रि! जय माता दी!
जो सच्चे दिल से मां का ध्यान करता है,
मां दुर्गा उसका मान बढ़ाती हैं।
हर संकट को दूर कर देती हैं,
और हर भक्त का कल्याण करती हैं।
सज चुका है मां का पावन दरबार,
चारों ओर छाई है खुशियों की बहार।
इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर,
मां दुर्गा करें आपका जीवन संवार।
मां की कृपा आप पर सदा बनी रहे,
हर कदम पर आपको सफलता मिले।
जीवन में कोई बाधा ना आए,
मां दुर्गा हर पल आपकी रक्षा करें।
शेरों वाली माता का दरबार सजा हुआ है,
भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
जो भी जाए मां के चरणों में,
इस बार कोई खाली नहीं लौटेगा।

मां दुर्गा की कृपा सदा आप पर बनी रहे,
आपके जीवन में खुशियों के फूल खिलें।
नवरात्रि का यह पावन पर्व,
आपकी हर इच्छा को पूर्ण करे।
सज चुका है मां का दरबार,
माता रानी पधार चुकी हैं,
खुशियों और समृद्धि की सौगात लाई हैं।
ये नौ दिन आपके जीवन में
नई उम्मीद और रोशनी भर दें।
मां के नौ रूप हैं निराले,
हर स्वरूप में उनकी कृपा अपार,
किसे कहें सबसे प्यारी मां,
हर रूप है अद्भुत और साकार।
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
नवरात्रि की पावन ऊर्जा आपके जीवन को घेरे,
आपको शांति और आत्मिक उन्नति प्रदान करे।
मां दुर्गा की कृपा आपको
सत्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ाए।
मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन में
सुख, समृद्धि और सफलता का संचार करे।
आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे,
नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!
माता रानी की कृपा आप पर सदा बनी रहे,
आपके जीवन में हर दिन नई खुशियां आएं,
सभी दुख दूर होकर सुख का वास हो,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

उम्मीद है कि आपको ऊपर दी गई शुभकामनाएं पसंद आई होंगी। इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।