herzindagi
basant panchami 2026 wishes quotes shubhkamnaye message whatsapp status for saraswati puja celebration

Basant Panchami Wishes & Quotes 2026: सरस्वती पूजा पर इन विशेज और कोट्स के जरिए बसंत पंचमी को बनाएं खास, अपनों को भेजें शुभकामनाएं संदेश

Basant Panchami Quotes in Hindi: बसंत पंचमी का सबसे बड़ा धार्मिक महत्व मां सरस्वती से जुड़ा है। मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, संगीत और कला की देवी माना जाता है। इसलिए, लोग इस खास मौके पर जगह-जगह मंदिर दर्शन के लिए भी जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 09:21 IST

बसंत पंचमी इस बार 23 जनवरी को मनाई जाने वाली है। इस पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए महिलाएं पीले रंग के कपड़े पहनती है, क्योंकि यह पर्व वसंत ऋतु, सरसों के फूलों, और ज्ञान व खुशी का प्रतीक माना जाता है। यह दिन मां सरस्वती से जुड़ी है और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। साल के पहले महीने में पड़ने वाले इस पर्व को साल की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है, इसलिए और भी ज्यादा खास कहा जाता है। इस दिन भगवान को मिठाइयां भी पीले रंग की ही चढ़ाई जाती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह दिन अच्छा माना जाता है। हर कोई इस पर्व को अलग-अलग तरीके से मनाता है।

बसंत पंचमी भावनाओं, रंगों, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिक माना जाता है। इसलिए, इस अवसर पर अगर आप किसी को शायरी भेज रही हैं, तो आपको इसी तरह के विशेज ही यूज करने चाहिए। ऐसे विशेज जो, लोगों को मोटीवेट करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कुछ लोग इस पर्व में सोशल मीडिया पर विशेज शेयर करते हैं। बसंत पंचमी के विशेज को लोग सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम माता सरस्वती से लेकर बसंत पंचमी से जुड़े शायरी और विशेज लेकर आए हैं।

बसंत पंचमी विशेज (Basant Panchami Wishes 2026)

1- पीली सरसों की चादर ओढ़े धरती मुस्काई,
पीला बसंत लेकर आया खुशियों की परछाई।
हवा में घुली है अब उम्मीदों की महक,
हर दिल ने गुनगुनाया प्रेम का ही एक राग।

Basant Panchami Wishes 2026

2- लोक सुरों में गूंज उठी वीणा की मीठी तान,
बसंत पंचमी लाई जीवन में पहचान।
पीले रंग में रंगा है आज सारा संसार,
मां सरस्वती का हो सब पर सदा उपकार।
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

3- आया बसंत का मौसम, पीली सरसों मुस्काई,
ठंडी हवा के संग आई, उम्मीदों की परछाई।
आया बसंत का मौसम, मन में गीत जगाया,
सूखे पत्तों के बीच से जीवन फिर लौट आया।
Happy Basant Panchami 2026!

4- पीली सरसों, पीला बसंत, पीली-सी हर बात,
धरती ने जैसे ओढ़ ली हो खुशियों की सौगात।
नए सपनों की आहट, नए रिश्तों का रंग,
बसंत ने फिर से सिखाया जीने का ढंग।
Happy Saraswati Puja 2026

बसंत पंचमी कोट्स (Basant Panchami Quotes 2026)

5- बसंत पंचमी की बेला आई रंग बसंत,
पीले-पीले सपनों से भर गया हर अंत।
मां शारदा की कृपा से खिले मन के फूल,
ज्ञान की गंगा बहे, मिटे हर एक भूल।

Basant Panchami Quotes 2026

6- खेतों में लहराए सरसों, आंगन में उल्लास,
बसंत पंचमी ने जगाया सपनों का विश्वास।
मां शारदा के चरणों में शीश झुकाकर आज,
हर जन पाए विद्या, सुख-समृद्धि का राज।
Happy Saraswati Puja 2026

7- मां सरस्वती की कृपा से शब्दों को उड़ान,
कलम में भर जाए सच्चा ज्ञान।
जिसने भी छू लिए चरण तुम्हारे मां,
उसका हर सपना बन जाए पहचान।
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

8- मां सरस्वती जब मुस्काईं, खिला हर एक मन,
अंधकार मिट गया पल में, जागा बुद्धि-धन।
वीणा की हर झंकार में बसता तेरा नाम,
मां सरस्वती तू ही दे जीवन को पहचान।
Happy Basant Panchami 2026!

इसे भी पढ़ें- Saraswati Puja Vidhi & Mantras 2026: इस विधि से करें बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा, साथ ही जानें कथा और मंत्र

सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं (Saraswati Puja ki Hardik Shubhkamnaye)

9- आया बसंत का मौसम, हर दिल हुआ जवान,
फूलों ने लिख दी धरती पर खुशियों की पहचान।
आया बसंत का मौसम, वीणा में झंकार,
मां सरस्वती की कृपा से महका हर विचार।

Saraswati Puja ki Hardik Shubhkamnaye

10- तेरे चरणों में शीश झुका, मां शारदा आज,
विद्या, विवेक, विनय से भर दे मेरा समाज।
शब्दों की साधना सिखाई, सुरों का संस्कार,
मां सरस्वती करती है जीवन उद्धार।
Happy Saraswati Puja 2026

11- फूलों के खिलने का मौसम आया,
हर दिल ने फिर से सपना सजाया।
हवा में घुली खुशबू प्यार की,
बसंत ने सबको जीना सिखाया।
Happy Basant Panchami 2026!

12- सूनी राहों पर रंग बरसाया।
फूलों के खिलने का मौसम आया,
टूटी उम्मीदों को फिर जोड़ा,
बसंत नया विश्वास लाया।
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें- Maa Saraswati Aarti 2026: आज बसंत पंचमी के दिन करें मां सरस्वती की आरती, सफलता के साथ सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

बसंत पंचमी स्टेटस (Basant Panchami Status 2026)

13- हवा में बहती मधुर तान,
मन में जागा नया ज्ञान।
शब्दों को मिले पंख आज,
खिल उठी हर एक पहचान।
फिर आया बसंत का त्योहार

Basant Panchami Status 2026

14- पीली धरती, श्वेत उजास,
विद्या से भर गया आकाश।
बसंत पंचमी की पावन घड़ी,
हर मन में जागा विश्वास।
Happy Basant Panchami 2026!

15-मां सरस्वती आईं वीणा संग,
बसंत ने ओढ़े पीले रंग।
कली-कली में ज्ञान बसा,
फूलों ने सीखा जीवन ढंग।
Happy Saraswati Puja 2026

16- मन का आंगन दीपों सा छाया।
हर कली ने हिम्मत पाई,
जीवन ने मुस्कान भी अपनाया।
एक बार फिर फूलों के खिलने का मौसम आया।

17- अज्ञान का अंधेरा दूर हो जाए,
ज्ञान का दीपक हर दिल में जल जाए।
सरस्वती मां का हाथ हो सिर पर,
हर शब्द में हो मधुरता का असर।

18- बसंत पंचमी पर यही अरदास,
मां सरस्वती करें सपनों का विकास।
श्वेत वस्त्रों में सजी है मां की मूरत,
ज्ञान, विवेक और बुद्धि की है सूरत।

19- मां सरस्वती की हो जब कृपा अपार,
जीवन बन जाए ज्ञान का उपहार
कलम चले, विचार निखर जाए,
हर उलझन खुद सुलझ जाए।

20- बसंत पंचमी पर मां से यही विनती,
बुद्धि, विद्या दें, पूरी हो हर गिनती।
फूलों सा महके जीवन सारा,
ज्ञान का उजाला हो हर ओर न्यारा।

यह भी पढ़ें- Saraswati Puja Wishes & Quotes 2026: सरस्वती पूजा के मौके पर अपनों को भेजें ये खास कोट्स और विशेज, त्योहार की खुशी होगी दोगुनी

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।