
Saraswati Puja Quotes in Hindi: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का आर्शीवाद आप पर बना रहे और आपकी सभी मनोकामना पूरी हो, इसके लिए आपको पूजा के नियमों का पालन करना चाहिए। मां को ज्ञान, बुद्धि, विवेक, संगीत, कला और वाणी की देवी माना जाता है। इसलिए, लोग अपने बच्चों को भी बंसत पंचमी पर माता के मंदिर दर्शन के लिए लेकर जाते हैं। कई लोग घर पर ही पूजा के दौरान बच्चों को भी अपने साथ बिठाते है। इस पर्व में पीले वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि देवी को पीले वस्त्र पसंद होते हैं।
इस शुभ अवसर पर केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटना भी इस पर्व की खूबसूरती है। लोग अपने परिवार, दोस्त, रिश्तेदार और प्रियजन एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आज के इस डिजिटल दौर में भी लोग संदेश, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया और कार्ड्स के जरिए अपनी भावनाएं शेयर करते हैं।

1. सुहावना है मौसम, रंगीन है माहौल
मां सरस्वती के आशीर्वाद से आया है खुशियों का अंबार
बिना किसी दुख के दूर हो जाए आपके घर की हलचल
कभी खराब ना हो आपका और हमारा व्यवहार
सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं
2. चारों ओर होता अज्ञान का अंधेरा
इसे दूर कर आपको मिले सुहावना सवेरा
मां सरस्वती की कृपा से आप रहें हमेशा खुश
3. सरस्वती मां के साथ महक जाए आपका घर आंगन
बिना बोले हो जाए आपका हर काम
ना हो आपको किसी भी व्यक्ति से परेशानी
मां सरस्वती के मंत्रो से गूंजे आपका तन और मन
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाए
यह भी पढ़ें- Saraswati Puja Maha Upay 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के आगे जरूर जलाएं ज्ञान का दीया, करियर में मिलेगी सफलता
4. मां सरस्वती से मेरी है यही कामना
इस बसंत पंचमी आपका हो खुशियों से सामना
आपको मिले मां सरस्वती का साथ और हमेशा होता रहे
आपका और आपके परिवार का विकास
Happy Saraswati Pooja 2026!
5.मां सरस्वती का आशीष बना रहे हर पल,
मधुर हो वाणी, उज्ज्वल हो हर कल।
ज्ञान का दीप जले जीवन की राहों में,
अज्ञान का अंधेरा दूर हो जाए हर पल।

1. मां सरस्वती के साथ होता है सुख-समृद्धि का आगमन
उनके आशीर्वाद से झूम उठता है हमारा तन और मन
कभी ना हो आपके घर में कलह
दुश्मनों से भी हो जाए आपकी सुलह
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
2. सर्द रातों की तरह ही खत्म हो जाएं आपके सारे दुख और दर्द
प्रदान कर माम सरस्वती आपको दुनिया भर की खुशियां
हो जाए आपके घर में खूबसूरती का आगमन
हर वक्त महकता रहे आपका घर और आंगन
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
3. किताबों के साथ, पेन पेपर पर हाथ
बच्चों को सदा रहे ज्ञान का वरदान
हर इम्तेहान में आपका बच्चा हो जाए पास
हमारी मां सरस्वती से है सदैव यही आस
Happy Saraswati Puja 2026
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 Daan: बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में सदैव रहेगी माता सरस्वती की कृपा
4. सपनों के बीच आपके घर में पड़ें मां सरस्वती के चरण
हमेशा ऐसा ही बना रहे आपका आचरण
मेरी है मां सरस्वती से हमेशा ये प्रार्थना
कभी ना हो आपका दुख से सामना
सरस्वती पूजा की बधाई
5. ज्ञान की देवी, मां सरस्वती का आशीर्वाद हो सदा,
हर कदम पर मिले सफलता, जीवन में न हो कोई दुआ।
हैप्पी सरस्वती पूजा 2026
6. मां सरस्वती का साथ मिले हमेशा,
जीवन में सफलता की हो बेमिसाल रेसा।

1. विद्या के आगमन से रौशन हो जाए आपका घर आंगन
मां सरस्वती का यह मंत्र हमेशा बनाए रखे आपको प्रसन्न
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
2. फूलों की माला के साथ करें मां सरस्वती का स्वागत,
मेहमानों की तरह करें उनकी भी आव-भगत
ऐसे ही बना रहेगा ज्ञान का संचार
आपके लिए समृद्धि से भर जाए आपका संसार
सरस्वती नमस्तुभ्यम, सरस्वती नमस्तुभ्यम
3. सरस्वती का वास आपके जीवन में भर सकता है खुशियां
हर तरह का दुर्भाग्य हो आपसे दूर
सरस्वती पूजा के साथ आपको सौभाग्य मिले भरपूर
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते हैं पीले फूल? जानें धार्मिक महत्व
4. मां सरस्वती का आशीर्वाद हो आप पर सदा,
ज्ञान की प्राप्ति हो, हर काम में हो सफलता का रुजहान।
बसंत पंचमी की बधाई हो आपको हर दिन,
जीवन में हो उजाला, ना कोई अंधेरा, बस खुशी का संगी।
5. सरस्वती मां से मिले ज्ञान का वरदान,
हो सफलता और समृद्धि से भरा आपका हर काम।
बसंत पंचमी पर ये दुआ है हमारी,
आपके जीवन में हो खुशियों की बयार, हर राह हो सवारी।
6. मधुर वाणी, शांत मन और सच्चा विवेक,
जीवन में भर दे खुशियों का एहसास।
हाथों में वीणा, मुख पर उजास,
मां सरस्वती दें हमें ज्ञान का प्रकाश।
इसे भी पढ़ें: Saraswati Puja Vidhi 2026: इस विधि से करें बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा, साथ ही जानें कथा और मंत्र

1. मां सरस्वती भी हमेशा उसी का साथ देती हैं जो हमेशा समय के साथ रहता है,
समय को व्यर्थ ना करें और आगे बढ़ें
जय मां सरस्वती
2. सरस्वती की वंदना करने पर हमेशा खुशियां ही मिलती हैं
मां सरस्वती की पूजा करें और अपने मन को शांत रखें
सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं
3. मां सरस्वती हमेशा रखती हैं अपने भक्तों का ख्याल
आपके लिए शुभ और समृद्धि आए हमारा ये साल
Happy Saraswati Puja 2026
4- सरस्वती मां के चरणों में झुका मन,
सपनों में रंग भरे, हो हर एक अरमान।
पीले फूलों की खुशबू और गीतों का संगीत,
बसंत पंचमी पर मिले आपको हर शुभ अवसर की जीत।
5- ज्ञान की देवी, कला और संगीत की रानी,
उनके आशीर्वाद से खिल जाए जीवन की कहानी।
पीला रंग हो आपके घर की शान,
बसंत पंचमी लाए खुशियों की जान।
6. मां की कृपा से शब्दों में मिठास आए,
सोच में शुद्धता, मन में उजास आए।
सरस्वती पूजा में यही अरदास है,
हर वाणी में सत्य और प्रेम बस जाए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।