
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पावन पर्व इस साल 3 फरवरी, दिन सोमवार को मनाया जा रहा है। यह दिन पूरी तरह से विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन मां सरस्वती की सच्चे मन से पूजा करने से अज्ञानता का अंधेरा खत्म होता है और ज्ञान का प्रकाश फैलता है। यदि आप किसी भी तरह की कला या विद्या से जुड़े हैं तो आज का दिन उस कला में निपुणता और सफलता पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।
माँ सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा की सही विधि और नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार, आज के दिन मंत्रों के जाप और पावन कथा के श्रवण का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं माँ सरस्वती की पूजा की वह आसान विधि, प्रभावशाली मंत्र और पौराणिक कथा जिससे आपका जीवन ज्ञान और खुशहाली से भर सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: बसंत पंचमी के दिन आप बिना शुभ मुहूर्त के कर सकती हैं ये 5 काम

यथोपलब्धपूजनसामग्रीभिः माघ मासे बसंत पंचमी तिथौ भगवत्या: सरस्वत्या: पूजनमहं करिष्ये।
ॐ त्तत्वायामि ब्रह्मणा वन्दमानस्तदाशास्ते यजमानो हविभि:। अहेडमानो वरुणेह बोध्युरुशंस मान आयु: प्रमोषी:।
या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।
शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्।।
हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।
ॐ भूर्भुवः स्वः सरस्वती देव्यै इहागच्छ इह तिष्ठ। इस मंत्र को बोलकर अक्षत छोड़ें। इसके बाद जल लेकर ‘एतानि पाद्याद्याचमनीय-स्नानीयं, पुनराचमनीयम्।
ॐ सरस्वत्ये नमः।।
इसे जरूर पढ़ें: Basant Panchami 2023: परीक्षा में सफलता के लिए बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय

तो ये थी बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा विधि, मंत्र और कथा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।