
Maa Saraswati Puja Qoutes 2026: माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचंमी का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह दिन 23 जनवरी को है। इस दिन मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना और पूजा की जाती है। बसंत पंचमी की बधाई देने के लिए लोग दोस्तों, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। अगर आप भी अपनों को इस खास मौके पर विश करने के लिए कोट्स और विशेज सर्च कर रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कोट्स लेकर आएं हैं।
मां सरस्वती हर कार्य में आपको दें सफलता दें,
बुद्धि और विवेक का वरदान देकर जीवन संवारे।
यह पावन पर्व आपके लिए खुशियां लाए,
आपकी लगन आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।
Happy Saraswati Puja
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
मां सरस्वती अज्ञानता का अंधेरा मिटाएं।
हाथों में वीणा और मुख पर सत्य का वास हो,
आपके घर में हमेशा ज्ञान का पावन प्रकाश हो।
हैप्पी सरस्वती पूजा

पीले रंगों की बहार और सरसों के फूलों की खुशबू,
मां सरस्वती की वंदना से महक उठे आपका हर पहलू।
वीणा की मधुर तान आपके जीवन में मधुरता घोल दे,
तरक्की के नए और सुनहरे दरवाजे आपके लिए खोल दे।
सरस्वती पूजा की बहुत-बहुत बधाई
सफेद वस्त्रों में सजी मां, हंस पर होकर सवार,
आपके जीवन में लाएं खुशियों की बहार।
विद्या के इस पर्व पर मन में नया संकल्प जगाएं,
सच्चे मार्ग पर चलकर अपनी दुनिया को महकाएं।
हैप्पी सरस्वती पूजा
किताबों का साथ हो और पेन पर आपका हाथ हो,
सफलता की हर परीक्षा में मां सरस्वती का साथ हो।
मेहनत का फल मिले और दूर हो हर बाधा,
आशीर्वाद देने आएं आपको स्वयं मां शारदा।
Happy Saraswati Puja 2026
ज्ञान की देवी आपके कंठ में सदा वास करें,
शिक्षा के हर क्षेत्र में आप नए इतिहास रचें।
एकाग्रता और धैर्य का मां आपको वरदान दें,
जीवन की हर मुश्किल का हंसकर समाधान दें।

कलम की ताकत बढ़े और बुद्धि में आए विस्तार,
मां सरस्वती की वंदना से महक उठे आपका संसार।
जो भी पढ़ा हो आपने, वो सदा याद रहे,
ज्ञान का यह अनमोल खजाना हमेशा आबाद रहे।
Happy Saraswati Puja 2026
पतंगों की तरह ऊंची हो आपकी उड़ान,
हवाओं की तरह महकता रहे आपका पवित्र नाम।
मां सरस्वती की कृपा से जीवन में आए नई बहार,
बसंत पंचमी की बधाई
सूरज की पहली किरण और चिड़ियों की चहचहाहट,
मां सरस्वती के आने की है यह सुंदर आहट।
पीले वस्त्र पहनकर मां का वंदन हम करें,
अपनी झोली को खुशियों और सुखों से भरें।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
जैसे खिलती है कलियां वसंत की इस बेला में,
वैसे ही खिले आपका नाम दुनिया के इस मेले में।
मां सरस्वती का आशीर्वाद आपकी किस्मत संवार दे,
दुखों का अंत कर खुशियों का अंबार दे।
Happy Basant Panchami 2026

कोयल की कूक और भौरों की गुंजन हो,
मां सरस्वती की आराधना में आपका पावन मन हो।
खेतों में लहराती फसलें और मन में उमंग हो,
हर पल आपके जीवन का सुंदर रंग हो।
हैप्पी बसंत पंचमी
अज्ञानता का नाश हो और ज्ञान की ज्योति जले,
मां सरस्वती की कृपा से आपका हर सपना फले।
सरस्वती पूजा का यह दिन नई उमंगें लेकर आए,
बुद्धि और कौशल से जग हो आपका उजियारा।
बसंत पंचमी की ढेरों बधाई
मां सरस्वती का हाथ हो,
आपके सिर पर ज्ञान का साथ हो।
सरस्वती पूजा की ढेरों बधाई।
Happy Saraswati Puja 2026
वीणा की तान सा महके आपका जीवन
मां शारदा की कृपा से मिले,
आपको सफलता की नई राहें
सरस्वती पूजा ढेरों शुभकामनाएं।

विद्या धन से बढ़कर कोई धन नहीं,
मां के चरणों से बड़ा कोई धाम नहीं,
सरस्वती पूजा ढेरों शुभकामनाएं।
हंस वाहिनी-ज्ञान प्रदायिनी मां हमें ऐसा ज्ञान दो,
सच्चाई की राह पर चलें हम, ऐसा महान वरदान दो।
Happy Saraswati Puja 2026
जहां सरस्वती का वास होता है,
वहां अज्ञानता का अंधेरा कभी नहीं टिकता।
अपनी बुद्धि को मां के चरणों में समर्पित करें।
हैप्पी सरस्वती पूजा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।