herzindagi
image

Navratri Wishes & Message 2025: मां दुर्गा की कृपा से भरें जीवन में खुशियों के रंग...शक्ति, भक्ति और समृद्धि के पर्व नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Navratri 2025 ki Hardik Shubhkamnaye: अगर आप भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेजा चाहती हैं या फिर अपने मोबाइल का स्टेटस अपडेट करना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ बधाई संदेश बताने जा रहे हैं। इन संदेशों से आप इस पर्व का मजा दोगुना कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-22, 05:17 IST

शारदीय नवरात्रि का आरंभ इस साल 22 सितंबर से हो रहा है। यह पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व केवल माता दुर्गा की आराधना का ही नहीं होता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को जगाने का भी होता है। नौ दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है और हर दिन का विशेष महत्व होता है। इस दौरान लोग अपने करीबियों को बधाइयां भेजते हैं और इस अवसर को और शुभ बनाते हैं। यह पर्व एक-दूसरे को और ज्यादा करीब लाने का होता है। लोग इस दौरान गरबा और डांडिया में हिस्सा लेते हैं और त्योहार का पूरा मजा उठाते हैं। अगर आप भी इस दौरान नवरात्रि की शुभकामना संदेश अपने मित्रों या करीबियों को भेजना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ही बधाई संदेशों के बारे में बता रहे हैं। आप भी यहां से आईडिया ले सकती हैं।

शारदीय नवरात्रि विशेज (Navratri Wishes 2025)

1.नवरात्रि आई माता के चरणों की रौनक लाई,
हर मन में नई उमंग, हर दिल में नया विश्वास है।
दूर दूर रहें सारे, जीवन खुशहाल रहे
नवरात्रि की आप सभी को बधाई !

navratri ki shubhkamnaen

2. नवदुर्गा का साथ हो, हर कठिनाई का ह्रास हो,
भक्ति का उजाला बना रहे, हर तरफ उल्लास हो।
मां की शक्ति से मिले जीवन को एक नई दिशा,
नवरात्रि के नौ दिनों की खुशियां बनी रहें सदा !

3. मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले हर मोड़ पर,
सफलता आए जीवन के हर छोर पर।
हर दिन हो मंगलमयी आपका, अंधेरे में भी उजाला बना रहे,
नवरात्रि के पर्व की आपको शुभकामनाएं !

4.शक्ति की उपासना का ये पर्व है निराला,
हर भक्त को मां ने अपने आंचल में है पाला
सच्चे मन से जो करे माता को याद,
उसका हर एक संकट मां दुर्गा ने है टाला,
नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !

wishes quotes of navratri

5. नवरात्रि में मां का दरबार सजा है,
हर भक्त माता की भक्ति में झुका है।
मिलती है मां के चरणों में शांति और आनंद अपार,
मां की भक्ति से होती है भक्तों की हर दुआ स्वीकार।

6. मां अंबे का रूप है सबसे निराला,
करती हैं मां सारा जग उजियारा।
भक्ति में लीन हो जाएं हम इस तरह,
हर दिल पुकारे माता का नाम बारंबार।

इसे जरूर पढ़ें: Navratri Wishes & Quotes 2025: नवरात्रि के पावन मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और त्योहार को बनाएं खास

7. मां के नौ रूपों की करें आराधना,
हर दिन भक्त करें माता की साधना
सफल हो जीवन, पूरी हो हर कामना
नवरात्रि के पावन पर्व की आपको शुभकामना।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (Navratri ki Shubhkamnaye)

1- नवरात्रि की अखंड ज्योत से रोशन हो आपका जीवन,
माता दुर्गा करें पूरी हर आपकी हर मनोकामना।

2- शक्ति की आराधना का समय है नवरात्रि,
माता दुर्गा की कृपा बनी रहे हर पर, यही है शुभकामना हमारी।

3- मां की छटा है निराली, आरती की गूंज जीवन में लाए खुशहाली
दूर दुखों को माता रखे सदा, जीवन में न आए कोई बला।
आप सभी को शुभ नवरात्रि !

shardeey navratri

4- हर दिल में हो शक्ति का वास,
नवरात्रि लाए जीवन में नव प्रकाश।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

5- मां दुर्गा की कृपा से हो घर में सुख-समृद्धि का वास,
नवरात्रि के नौ दिन लाएं जीवन में हर्षोल्लास।

6- भक्ति का रंग हो, माता दुर्गा के संग हो,
नवरात्रि में हर पल रहे शुभ और जीवन में उमंग हो।

शारदीय नवरात्रि मैसेज 2025 (Navratri Message in Hindi)

1- नवरात्रि आई है माता का आशीर्वाद लाई है,
हर ओर छाई भक्ति की छाया है।
मन में उमंग और विश्वास जगमगाया है,
मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाते हैं
माता को हम अपने ह्रदय में बसाते हैं।

navratri wishes and status

2- नवरात्रि में माता के नौ रूपों की करें आराधना,
भक्ति से भर जाए जीवन की साधना।
हर दुःख मिटे, हर राह बने आसान आपकी
नवरात्रि का पर्व जीवन में खुशियां लाए सारी !

3- हर सुबह हो माता के नाम से रोशन,
हर शाम हो मां की भक्ति से पावन।
नवरात्रि में मिले माता का शुभ आशीर्वाद
आपके जीवन में लगे खुशियों का अंबार
नवरात्रि की शुभकामनाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: कब करें कलश स्थापना, नवरात्रि के 9 दिनों में क्या पहनें और माता दुर्गा पूजा विधि समेत यहां लें त्योहार की पूरी जानकारी

4- भक्ति, शक्ति और साहस की पहचान है मां
हर भक्त के होठों पर लाती मुस्कान है मां
नवरात्रि में करें माता का पूजन सच्चे मन से,
बना रहे जीवन में माता का आशीर्वाद।
आप सभी को शुभ नवरात्रि !

wishes of navratri

5-भक्ति की लौ जले हर दिल में,
नवरात्रि का उजाला हो हर घर में,
सच्चे मन से माता को जो भी पुकारे,
माता उसकी बात सुन दौड़ी चली आए।

6- नवरात्रि का पर्व है नारी शक्ति का सम्मान,
हर दिन करें हम माता का ही गुणगान।
मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले आपको जीवन में,
शुभ हो नवरात्रि का ये पर्व सभी को।

शारदीय नवरात्रि स्टेटस (Navratri Status 2025)

1- मां के चरणों में जो झुक जाए सच्चे दिल से,
उसका हर संकट मां हर लेती है एक पल में।

2-नवरात्रि आई है माता की भक्ति साथ लाई है,
हर भक्त के मन में श्रद्धा है अपार
शुभ रहे नवरात्रि का यह पर्व आपको।

shardiya navratri ki shubhkaamnaen

3-हर दिन एक शक्ति, हर रात एक आशा हो,
मां दुर्गा का नाम लें सदा, दिल में एक अभिलाषा हो।
नवरात्रि की हार्दिक बधाई।

4- नवरात्रि में मिले मां का सच्चा साथ,
हर कदम पर बना रहे उनका आशीर्वाद और हाथ।
नवरात्रि की शुभकामनाएं।

शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख

Navratri Puja Samagri Navratri Date 2025 Akand Jyoti Niyam Navratri Puja Mantra 1st Navratri Vrat Katha

इन शुभकामना संदेशों से आप भी नवरात्रि के इस पावन पर्व को और खास बना सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।