navratri navami hawan shubh muhurat puja vidhi and samagri list in detail

Navratri Hawan Vidhi: अष्टमी और नवमी के दिन किस विधि से करें हवन, जानें सामग्री की पूरी लिस्ट

Navratri Hawan Vidhi & Samagri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन किस विधि से हवन करें। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-20, 11:27 IST

नवरात्र का पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था, भक्ति और आत्मशक्ति का भी संगम है। नौ दिनों तक माता की विधिवत पूजा करने के बाद नौवें दिन भक्त अपने घरों में हवन करते हैं। हवन के बिना यह पूजा अधूरी मानी जाती है। कन्या पूजन से पहले लोग अपने घरों में हवन जरूर करवाते हैं। कई लोग इस दिन पंडित बुलाते हैं और कई लोग खुद ही हवन करके पूजा संपन्न करते हैं। इसे केवल एक धार्मिक क्रिया की तरह ही नहीं बल्कि वातावरण, शरीर और मन को पवित्र करने का माध्यम भी समझ सकते हैं। हवन द्वारा मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि करना आसान होता है। हवन से निकलने वाला धुआं वातावरण को शुद्ध करता है। हवन करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। अब ऐसे में शारदीय नवरात्रि के दिन किस विधि से हवन करें और हवन का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शारदीय नवरात्रि के दिन हवन करने की सामग्री क्या है?

NAVRATRI-2022-HAWAN-SAMAGRI

शारदीय नवरात्रि में हवन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। हवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का विशेष महत्व होता है।

  • कुशा
  • घी
  • समिधा
  • अक्षत
  • दूर्वा
  • गंगाजल
  • चंदन
  • हल्दी
  • कपूर
  • गेहूं, चावल, जौ आदि अनाज को भी हवन में डाला जाता है।

शारदीय नवरात्रि के दिन हवन किस विधि से करें?

  • हवन करने से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मन को शुद्ध करके देवी माता का ध्यान करें।
  • हवन के लिए एक साफ और पवित्र स्थान का चयन करें। हवन कुंड को पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
  • हवन कुंड को ईंटों या मिट्टी से बनाया जा सकता है। आप बाजार से भी तैयार हवन कुंड खरीद सकते हैं।
  • हवन के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कुशा, घी, समिधा, अक्षत, दूर्वा, गंगाजल, चंदन, हल्दी, कपूर, विभिन्न प्रकार के अनाज, फल और मिठाई इकट्ठा करें।
  • कुशा के माध्यम से घी में डुबोकर सामग्री को हवन कुंड में डालें। हर आहुति के साथ देवी माता का ध्यान करें और मंत्रों का जाप करें।
  • हवन के दौरान विभिन्न देवी मंत्रों का जाप किया जाता है। आप किसी पंडित से सलाह लेकर उपयुक्त मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
  • हवन के अंत में कपूर जलाएं और आरती करें।
  • हवन के बाद प्रसाद वितरित करें।

इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत

शारदीय नवरात्रि के दिन हवन करने का महत्व क्या है?

pitru-paksha-2024-hawan-vidhi-1726568695061

नवरात्रि के दौरान हवन करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि हवन की अग्नि देवी माता को प्रसन्न करती है और वे अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। हवन में जलाए जाने वाले विभिन्न पदार्थों से निकलने वाली धुआं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वातावरण को शुद्ध करता है। हवन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि हवन से निकलने वाली ऊर्जा सकारात्मक प्रभाव डालती है और जीवन में खुशहाली लाती है।

शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख

Navratri Puja Samagri Navratri puja Vidhi Akand Jyoti Niyam Navratri Puja Mantra Sanjhi Mata Aarti

इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2024 Nine Days Colour List: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की बनी रहेगी कृपा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
नवरात्रि हवन कब करना शुभ होता है?
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी अष्टमी या नवमी को किया जाता है।
क्या घर पर अकेले भी हवन किया जा सकता है?
हां, बिल्कुल। अगर सही विधि और श्रद्धा से किया जाए तो घर पर अकेले भी हवन कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;