शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। इस दौरान श्रद्धालु अपने घरों में कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मातारानी की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व है। वैसे तो साल में 4 नवरात्रि तिथियां होती हैं, लेकिन इनमें से दो सबसे खास मानी जाती हैं चैत्र और शारदीय नवरात्रि। इनमें से शारदीय नवरात्रि का उत्साह कुछ खास होता है और लोग पूरे नौ दिनों तक माता का पूजन करते हैं। इन नौ दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों का पूजन होता है और हर एक दिन माता के किसी रूप को समर्पित माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस शुभ समय को नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्ति, प्रार्थना और कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं।
इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर को हो रहा है और 12 अक्टूबर, दशहरा के साथ इसका समापन होगा। शारदीय नवरात्रि के दौरान, भक्त अपने मन को शुद्ध करने के लिए विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हैं, जिसमें उपवास, मंत्रों का जाप और अपने जीवन में समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए हर दिन खुद को अलग-अलग रंगों से सजाना शामिल है। नवरात्रि में रंगों का विशेष महत्व है और यदि आप नौ दिनों में सही रंगों का चुनाव करके कपड़े पहनती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इन रंगों के बारे में विस्तार से।
शारदीय नवरात्रि प्रथम दिन पहनें ये रंग
नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर, गुरूवार के दिन पड़ेगा और यदि आप इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके लिए बहुत शुभ होगा।
पीला रंग अद्वितीय आशावाद और खुशी का प्रतीक माना जाता है और आप भी पहले दिन अगर इन रंगों के कपड़े पहनेंगी तो पूरे साल माता दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।
शारदीय नवरात्रि दूसरे दिन पहनें ये रंग
हरा रंग प्रकृति का प्रतीक होता है और ये विकास, उर्वरता और शांति की भावना पैदा करता है। शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन 4 अक्टूबर, शुक्रवार को पड़ रहा है और यदि आप इस दिन हरे रंग के कपड़ों में माता का पूजन करेंगी तो आपको माता की विशेष कृपा मिलेगी। हरा रंग शांति प्रदान करता है और जीवन में नई शुरुआत का भी प्रतिनिधित्व भी करता है।
शारदीय नवरात्रि तीसरे दिन पहनें ये रंग
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आपको स्लेटी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन शनिवार, 5 अक्टूबर को पड़ेगा।
स्लेटी रंग संतुलित भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है और व्यक्ति को जमीन से जुड़ा रहने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही, आप इस दिन आसमानी नीले रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं क्योंकि ये शनि का दिन है और इस दिन शनिवार है।
शारदीय नवरात्रि चौथे दिन पहनें ये रंग
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन रविवार, 6 अक्टूबर को पड़ेगा और रविवार होने की वजहसे यह सूर्य की ऊर्जा से भी जुड़ा हुआ है।
अगर आप इस दिन नारंगी या पीले रंग के कपड़े रंग पहनकर देवी दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति को उत्साह जैसे गुणों की प्राप्ति होती है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है और व्यक्ति को उत्साहित रखता है।
शारदीय नवरात्रि पांचवें दिन पहनें ये रंग
शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन 7 अक्टूबर 2024, सोमवार को पड़ रहा है और यह दिन शिव जी का दिन भी होता है, इसलिए अगर आप इस दिन सफ़ेद रंग के कपड़ों में माता दुर्गा का पूजन करेंगे तो आपके लिए फलदायी हो सकता है।
सफेद रंग पवित्रता और मासूमियत का पर्याय होता है। देवी के आशीर्वाद के पात्र बनने और आंतरिक शांति और सुरक्षा की भावना का अनुभव करने के लिए आप शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन, सोमवार को सफेद रंग पहनें।
शारदीय नवरात्रि छठवें दिन पहनें ये रंग
शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन 8 अक्टूबर 2024, मंगलवार को पड़ रहा है और यह सूर्य की ऊर्जा को प्रेरित करता है, इसलिए आप इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें।
इस साल नवरात्रि के छठवें दिन मंगलवार को अपने नवरात्रि उत्सव के लिए लाल रंग पहनें। लाल रंग जुनून और प्रेम का प्रतीक है और यह देवी को चढ़ाई जाने वाली चुनरी का सबसे पसंदीदा रंग भी है। यह रंग व्यक्ति को जोश और स्फूर्ति से भर सकता है।
शारदीय नवरात्रि सातवें दिन पहनें ये रंग
शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन 9 अक्टूबर 2024, बुधवार को है और यदि आप इस दिन रॉयल ब्लू कलर के कपड़े पहनती हैं तो ये आपके लिए फलदायी हो सकता है। नीला रंग का समृद्धि और शांति का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इस रंग को पहनकर नवरात्रि पूजन करने के आपको विशेष लाभ हो सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि आठवें दिन पहनें ये रंग
शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन, 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार को पड़ेगा और इस दिन यदि आप गुलाबी रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
गुलाबी रंग सार्वभौमिक प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। यह एक आकर्षक रंग होता है और आप जब ये रंग पहनती हैं तो आपका लुक भी आकर्षक लगती है।
शारदीय नवरात्रि नौवें दिन पहनें ये रंग
नवरात्रि का नौवां दिन 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को पड़ेगा और इस दिन आपके लिए बैंगनी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
बैंगनी रंग वैभव और कुलीनता से जुड़ा होता है। नवमी तिथि के दिन बैंगनी रंग पहनकर नव दुर्गा की पूजा करने से भक्तों को ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
अगर आप भी नवरात्रि के नौ दिनों में इन सभी रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों