Shardiya Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्रि को शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह 3 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है और 12 अक्टूबर को दशहरा के साथ नव दिवसीय त्योहार का समापन हो जाएगा। नवरात्रि में माता रानी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा का महत्व है। इस दौरान घर-घर मां दुर्गा की पूजा होती है और पूरा माहौल भक्तिभाव रहता है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होता है। इस दिन कुछ उपाय अपनाने से देवी मां की विशेष कृपा मिलती है। मातारानी के प्रिय त्योहार नवरात्रि के पहले दिन कुछ उपायों को करना अधिक लाभप्रद माना जाता है। चलिए उन उपायों के बारे में गया के ब्राह्मण अनिल उपाध्याय जी से विस्तार से जानते हैं।
शारदीय नवरात्रि पर इनि उपायों से करें मातारानी को प्रसन्न
हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं एक चीज
नवरात्रि के पहले दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाना बेहद फलदाई माना जाता है। इसे भगवान जी को अर्पित करके आंखें बंद करें और महावीर जी से प्रार्थना करें। साथ ही, उनके सामने अपनी मनोकामना बताएं। कहते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन इस उपाय को करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
केले के पौधे की पूजा
नवरात्रि के पहले दिन आप अपने घर में केले का पौधा लगाकर इसकी पूजा कर सकते हैं। कहते हैं, ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान इसे घर में लगाने से सुख एवं समृद्धि आती है। यह पौधा श्री हरी का मनपसंद होने की वजह से केले का पौधा माता रानी को भी बेहद पसंद है।
इन चीजों के साथ देवी मां को अर्पित करें लाल चुनरी
नवरात्रि के पहले दिन एक लाल चुनरी में पांच प्रकार के सूखे मेवे को रखकर देवी मां को भोग अवश्य लगाएं। बाद में, इस भोग का सेवन भी कर लें। माना जाता है कि इस उपाय से धन की प्राप्ति होती है।
इसे भी पढ़ें-इन नवरात्रों में ये 5 चीजें कर दें अपनी किचन से बाहर
पहले दिन करें इन चीजों की खरीदारी
नवरात्रि के पहले दिन सोने या चांदी की कोई भी सामग्री खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं, ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
इसे भी पढ़ें-नवरात्रि के 9 दिनों में 9 रंगों से करें मां दुर्गा की आराधना, पूरी होंगी सारी इच्छाएं
घर में लगाएं हरसिंगार का पौधा
मातारानी को हरसिंगार का फूल बेहद प्रिय होता है। ऐसे में नवरात्रि के शुरुआत में आप अपने घर के आंगन में बेहद शुभ माना जाने वाले इस फूल के पौधे लगा सकते हैं। कहते हैं, ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, नवरात्रि में माता रानी को हरसिंगार के फूल और माला भी चढ़ाए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-नवरात्रि में देवी की पूजा के दौरान बरतेंगी ये सावधानियां तो मनोकामना होगी पूरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों