नवरात्रि यानि मां की आराधना के पावन नौ दिन।
इन नौ दिनों में देवी मां का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालु हर संभव प्रयास करते हैं।
नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है, यह तो आप जानती हैं। लेकिन आराधना के इन नौ दिनों में 9 अलग-अलग रंगों का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है, शायद इस बारे में आपको जानकारी नहीं होगी। आइए इस बारे में हम आपको विस्तार में बताते हैं।
उज्जैन मध्य प्रदेश के ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी का कहना हैं कि इन नौ दिनों में विशेष रंग के कपड़े पहनने से मां प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी मां की कृपा चाहती हैं तो नवरात्रि के हर दिन शुभ रंग के कपड़े पहनें। न केवल पूजा के दौरान बल्कि पूरा दिन इसी रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं। आइए जानें ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से ही जानें कि कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
Read more: लहंगा-चोली नहीं इस बार अपनाएं वेस्टर्न डांडिया लुक
बुधवार से नवरात्रे शुरू हुए हैं। पहले दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। ये ही नवदुर्गाओं में प्रथम हैं। पूजा के दौरान और पूजा के बाद भी इस रंग के कपड़े पहना शुभ होता है। इस नवरात्र इको-फ्रेंडली डांडिया करें और हलके और गाढ़े रंग का हरा रंग पहनना आपको ट्रेंडी बना सकता है।
ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी का कहना हैं कि दूसरे दिन यानि गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनें। आजकल पीला रंग बहुत ट्रेंड में है इसलिए अगर डांडिया नाईट में जाए तो पीला कपड़ा पहनना आपका फैशन स्टेटमेंट बन सकता है।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चन्द्रघंटा की आराधना की जाती है। इसलिए आज के दिन साधको को पीले रंग के कपड़ें पहनने चाहिए। यानि शुक्रवार को श्वेत चमकीले वस्त्र पहनें। इस दिन अगर ग्रे रंग पहना जाए तो आप अपने सभी ज्वैलरी के साथ एक बैलेंस बना कर रख सकते हैं।
मां दुर्गा का चौथा स्वरूप कूष्माण्डा देवी का है। आज के दिन कूष्माण्डा देवी की पूजा की जाती है। इसलिए चौथे दिन यानि शनिवार को नीले, आसमानी कपड़े पहनने चाहिए।
Read more: ट्रेंच कोट ड्रेस फैशन अपनाएं और बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस जैसा लुक पाएं
नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कन्दमाता की उपासना की जाती है। ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी का कहना हैं कि इस दिन यानि पांचवें दिन यानि रविवार को आपको लाल एवं आरेंज रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन अगर लाल रंग पहना जाए तो वो बहुत ही शुभ होता है। नवरात्रि में यह रंग बहुत ही शुभ माना जाता है।
मां दुर्गा के छठें स्वरूप का नाम कात्यानी देवी है। इस दिन मां कात्यानी देवी का पूजा-अर्चना की जाती है। सोमवार को यानि छठे दिन गुलाबी एवं श्वेत। ये रंग शान्ति और शुद्धता का रंग है। ये रंग सिर्फ डांडिया के उत्सव ही नहीं बल्कि कहीं भी पहनें आपका दिन अच्छा बन जाएगा।
नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन यानि मंगलवार को महरुन, आरेंज। यह रंग भी पहनना भी नवरात्रि में बहुत ही शुभ माना जाता है।
आठवें दिन दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी हैं। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
नवरात्र के नौवें दिन नौवें स्वरूप मां सिद्धदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धदात्री का रंग गोरा माना जाता है। गुरुवार पुन: पीले रंग के कपड़े पहनें। तो देर किस बात की आप भी ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी के बताए रंगों के कपड़े पहने और इस नवरात्रि मां दुर्गा को खुश कर लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।