
चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन माता दुर्गा के अंतिम और परम शक्तिशाली स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता सिद्धिदात्री भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां, ज्ञान, सफलता, धन और वैभव प्रदान करती हैं। नवरात्रि के नौवें दिन मां की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करती हैं तो नौवें दिन की पूजा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि नवमीं तिथि का पूजन श्रद्धा से करने से संपूर्ण नवरात्रि व्रतों की पूजा का फल मिलता है। अगर आप भी माता के नौवें दिन की पूर्ण पूजा विधि जानना चाहती हैं तो ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से। साथ ही, यहां जानें माता सिद्धिदात्री के कुछ मंत्र जिनका जाप अत्यंत फलदायी हो सकता है।

मां सिद्धिदात्री माता दुर्गा का नौवां स्वरूप हैं और इन्हें सिद्धियों की देवी कहा जाता है। मां का स्वरूप बहुत ही शांत, सौम्य और दिव्य माना जाता है। मां सिद्धिदात्री के चार हाथ होते हैं जिनमें से एक हाथ में शंख, दूसरे हाथ में चक्र, तीसरे हाथ में गदा,चौथे हाथ में अभय मुद्रा दिखाई देती है। माता सफेद वस्त्र धारण करती हैं और इनका वाहन सिंह होता है। मां का चेहरा शांत, करुणामयी और भक्तों को आशीर्वाद देने वाला माना जाता है। माता के पूजन से समस्त काम सिद्ध होते हैं।
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्त को सिद्धि, बुद्धि, ज्ञान, धन, सफलता और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है।धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और हर एक कार्य में सफलता मिलने लगती है। माता के पूजन से व्यक्ति की आर्टिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और करियर में सफलता के योग बनते हैं।

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा यहां बताई विधि से करना विशेष रूप से फलदायी होता है। आइए जानें पूजा की सही विधि के बारे में-
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री के मंत्रों का जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है।
सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
या देवी सर्वभूतेषु सिद्धि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥
धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां सिद्धिदात्री की पूजा करता है, उसके जीवन की सभी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।