
चैत्र नवरात्रि अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। 26 को दुर्गा अष्टमी है और इस दिन का हिंदू परिवारों में बहुत अधिक महत्व है। खासतौर पर जो महिलाएं नवरात्रि का व्रत रखती हैं, वह अष्टमी के दिन घर में कंजक बैठाती हैं और कन्या पूजन करती हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के व्रत का उद्यापन करने के लिए घर पर कंजक बैठाना और कन्या पूजन करना अति महत्वपूण होता है।
कुछ लोग यह काम अष्टमी के दिन करते हैं, तो कुछ नवमी के दिन। 26 मार्च को अष्टमी है और इस दिन कई घरों में कन्या पूजन किया जाएगा। इस बारे में हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की। वह कहते हैं, '3 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं के पैरों की पूजा करना और उन्हें भोजन करना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि उम्र की बच्चियां देवी का ही स्वरूप होती हैं। ऐसे में नवरात्रि अष्टमी और नवमी के दिन आपको यह काम जरूर करना चाहिए।'

वैसे तो 26 मार्च और 27 मार्च को पूरे दिन ही आप कन्याओं को भोजन करा सकते हैं, मगर जिन लोगों ने नौ दिन के व्रत रखे हैं उन लोगों को इसका उद्यापन करने के लिए घर में कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने के लिए 26 और 27 को अलग-अलग मुहूर्त बताए गए हैं।
26 मार्च 2026 को चैत्र नवारात्रि की अष्टमी के दिन सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 16 मिनट तक आप कन्या पूजन कर सकती हैं।
सबसे शुभ समय की बात की जाए तो 26 मार्च को सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक आप घर में कन्या पूजन और कंजक को भोजन करा सकती हैं।
वहीं अगर आप 27 मार्च को नवमी के दिन आप सुबह 6 बजकर 10 मिन से लेकर शाम 4 बजकर 19 मिनट तक कन्या भोज और कन्या पूजन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Ram Navami Date 2026: 26 या 27 कब है राम नवमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें- Kanya Pujan Gift 2026: कन्या पूजन में कन्याओं को दें ये प्यारी हेयर एक्सेसरीज, यहां देखें डिजाइंस
अगर आप भी इस बार नवरात्रि का व्रत रख रही हैं, तो अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन जरूर करें। सही मुहूर्त और विधि के साथ किया गया यह पूजन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा और मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद भी दिलाएगा। यदि आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।