Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:27 AM IST HZ Awards 2026
image

Kanya Pujan Gift 2026: कन्या पूजन में कन्याओं को दें ये प्यारी हेयर एक्सेसरीज, यहां देखें डिजाइंस

नवरात्रि के दिनों में कन्या पूजन का खास महत्व होता है। इस दिन घरों में कन्याओं को बुलाकर खाना खिलाया जाता है और अलग-अलग तरह के गिफ्ट्स को दिया जाता है। आप भी हेयर एक्सेसरीज को गिफ्ट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 17:55 IST

चैत्र नवरात्रि के दिन चल रहे हैं। ऐसे में घरों में पूजन के लिए कन्याओं को बुलाया जाता है और इन्हें भोग लगाया जाता है। साथ ही अलग-अलग तरह के गिफ्ट दिए जाते हैं, ताकि कन्याएं खुश हो जाएं। इस बार आप कन्याओं को देने के लिए हेयर एक्सेसरीज के अलग-अलग डिजाइंस को दे सकती हैं, जिसे वो बालों में लगाने के बाद हेयरस्टाइल को अच्छे से क्रिएट कर सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह की हेयर एक्सेसरीज को आप गिफ्ट कर सकती हैं।

हेयर क्लिप करें गिफ्ट

आप बच्चियों को खुश करने के लिए उनके लिए कलरफुल हेयर क्लिप गिफ्ट कर सकती हैं। हेयर क्लिप बालों में लगने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही इससे बच्चियों के हेयर स्टाइल भी क्रिएट हो जाएंगे। इसे वो ओपन हेयरस्टाइल क्रिएट करने के लिए या पोनीटेल के साथ लगा सकती हैं। इससे आपके घर में आईं हुई कन्याएं खुश हो जाएंगी। साथ ही आप उन्हें अलग गिफ्ट दे पाएंगी।

1 - 2026-03-25T132320.695

बच्चियों को गिफ्ट करें स्क्रंचीज

आप घर में कन्या रुप में आईं बच्चियों को स्क्रंचीज भी गिफ्ट कर सकती हैं। स्क्रंचीज भी काफी अलग-अलग डिजाइन और प्रिंट डिजाइन में मिलती है, जिसे लगाने से हेयर स्टाइल अच्छा लगता है। आपको इसे देना चाहिए। ये बच्चियों के काफी काम आएंगी। इसे लगाने के बाद हेयरस्टाइल अचअछा लगेगा। आपको इस तरह की संक्रचीज मार्केट में 20 से 40 रुपये में पर पीस के हिसाब से मिल जाएगी।

3 - 2026-03-25T132318.246

यह भी पढ़ें- Pearl Hair Clip Designs: हर हेयरस्टाइल में चार चांद लगा देंगे ये खूबसूरत मोती वाले क्लिप्स, देखें डिजाइंस

कन्याओं को गिफ्ट करें हेयर क्लचर

अगर आपको लगता है कि इस बार कन्या पूजन में बच्चियों को कुछ अलग देना चाहिए, तो ऐसे में आप हेयर क्लचर को गिफ्ट कर सकती हैं। हेयर क्लचर लगाकर बच्चियों के बाल अच्छे नजर आएंगे। साथ ही इसे किसी भी तरह के हेयर स्टाइल को बनाने के लिए ट्राई कर पाएंगी। इसे आपको जरूर गिफ्ट करना चाहिए।

2 - 2026-03-25T132323.416

बच्चियों को गिफ्ट करें हेयरबैंड

छोटी बच्चियों को खुले बाल ज्यादा पसंद होते हैं। ऐसे में आप उन्हें हेयरबैंड गिफ्ट कर सकती हैं। हेयरबैंड बालों में लगने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे बच्चियों का हेयरस्टाइल भी अच्छा नजर आता है। आपको अलग-अलग डिजाइन वाले हेयरबैंड मिल जाएंगे, जो आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं।

1 - 2026-03-25T153218.400

यह भी पढ़ें- Colourful Rubber Bands and Clips Design: सिंपल पोनीटेल से लेकर ओपन हेयर तक, इन रंग-बिरंगे हेयर एक्सेसरीज से पाएं परफेक्ट लुक

इस बार आप कन्या पूजन में इन हेयर एक्सेसरीज को गिफ्ट करें, जिसे देखकर बच्चियां बेहद खुश हो जाएंगी। साथ ही गिफ्ट को इस्तेमाल में लाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Myntra/ Amazon/ Flipkart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।