
जब भी हम तैयार होते हैं, तो कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी का खास ध्यान रखते हैं, लेकिन लुक कंप्लीट करने के लिए हेयर स्टाइल भी जरूरी होता है। ऐसे में हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाली एक्सेसरीज को सर्च करते हैं। कई सारी एक्सेसरीज ज्यादा हैवी डिजाइन में होती है, तो कुछ सिंपल दिखाई देती है। ऐसे में आप कलरफुल डिजाइन वाले हेयर क्लिप और रबर बैंड का इस्तेमाल करके बालों के हेयर स्टाइल को अच्छे से क्रिएट कर सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा नजर आए। आइए इसके आइडिया के बारे में आर्टिकल में बताते हैं।
अगर आपको पोनीटेल बनाना सबसे ज्यादा पसंद है, तो ऐसे में आप बो डिजाइन वाली रबर बैंड को लगा सकती हैं। इस तरह की रबर बैंड आपको अलग-अलग कलर और डिजाइन में मिल जाएगी। साथ ही आपके आउटफिट के साथ भी मैच होगी। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आपका हेयर स्टाइल भी अच्छे से क्रिएट हो जाएगा। साथ ही आप सुंदर नजर आएंगी। इस तरह की हेयर एक्सेसरीज आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

अगर आप अक्सर बालों को ओपन रखती हैं, तो ऐसे में आप अलग-अलग कलर वाली हेयर क्लिप को लगा सकती हैं। फर डिजाइन वाली हेयर क्लिप बालों में लगने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही इससे हेयर स्टाइल काफी अच्छा नजर आता है। इस तरह के हेयर क्लिप को लगाने के बाद आपको कुछ और एक्सेसरीज बालों में लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की हेयर क्लिप आपको मार्केट में आसानी से भी मिल जाएगी। साथ ही हेयर स्टाइल को अच्छे से क्रिएट करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- शादी के मौके बालों को देना चाहती हैं न्यू लुक तो, ये 5 हेयर एक्सेसरीज करें ट्राई
आप बालों में लगाने के लिए इन बटरफ्लाई कलरफुल क्लिप को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के क्लिप बालों में लगाने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपको लाइट और डार्क दोनों तरह के कलर मिल जाएंगे। हेयर क्लिप आपको सिंपल मिलेगा। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। इसे आप जरूर ट्राई करें।

यह भी पढ़ें- Hair Accessories: बालों की खूबसूरती में लगाना चाहती हैं चार चांद, तो ये हेयर एक्सेसरीज जरूर करें ट्राई
इस बार बालों में लगाने के लिए आप इन हेयर एक्सेसरीज को लगाएं। रबर बैंड से लेकर हेयर क्लिप दोनों चीजें आपको रंग-बिरंगे कलर में मिल जाएगी, जिसे लगाने के बाद आपका हेयर स्टाइल अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Myntra/ DENICRAAS
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।