
Hair Accessories: ईद का त्योहार इस बार 21 को मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाएं पहले से ही इसकी तैयारी करके रखेंगी, ताकि वो ईद के खास मौके पर हेयर स्टाइल के अलग-अलग डिजाइंस को क्रिएट कर सकती हैं, जिसके लिए आप एक्सेसरीज को अलग डिजाइन में चूज करें और इसे बालों के अलग-अलग हेयर स्टाइल पर लगाएं। आइए बताते हैं किस तरह की हेयर एक्सेसरीज को आर लगा सकती हैं।
अगर आपको हेयर स्टाइल को यूनिक टच देना है, तो ऐसे में आप बीड्स चेन डिजाइ वाली एक्सेसरीज को लगा सकती हैं। एक्सेसरीज बालों में लगने के बाद अच्छी लगेगी। इसे आप ओपन ट्विस्टेड हेयर स्टाइल में लगाएं। इसके बाद आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपका हेयर स्टाइल अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग दिखाई देंगी। इस तरह की हेयर एक्सेसरीज आपको मार्केट में अलग-अलग जगह मिल जाएंगी।

आपको अगर हाफ हेयर स्टाइल बनाना पसंद है, तो ऐसे में आप रीबन बो हेयर क्लिप को लगा सकती हैं। इस तरह की हेयर क्लिप बालों में लगने के बाद काफी अच्छी लगती है। साथ ही इसे लगाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसे आप बालों में हल्का कर्ल करके लगाएं। इसके बाद आउटफिट को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। मार्केट में आपको इस तरह की हेयर एक्सेसरीज आसानी से मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- Scrunchie Designs For Women: इन ट्रेंडी स्क्रंचीज के साथ पोनीटेल हेयर स्टाइल लगेगा और भी सुंदर, देखें डिजाइंस
हेयर एक्सेसरीज के इस सिंपल डिजाइन को भी आप ईद के मौके पर ट्राई कर सकती हैं। इससे भी आपका हेयर स्टाइल अच्छा नजर आएगा। आपको इसके लिए छोटी-छोटी बीड्स को मार्केट से लाना होगा। इसके बाद आपको इसे ओपन हेयर स्टाइल में लगाना होगा, जिससे आपका हेयर स्टाइल अच्छा नजर आएगा। इसे लगाने के बाद आपको ज्यादा एक्सेसरीज को ऐड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की एक्सेसरीज को आप दोबारा भी इस्तेमाल में ला सकती हैं, ताकि आपका हेयर लुक अच्छा नजर आए।

यह भी पढ़ें- Gota Patti Braid Hairstyle: लहंगे और साड़ी के साथ परफेक्ट लगेंगी गोटा पट्टी वाली ब्रेड हेयर स्टाइल
इस बार ईद के मौके पर आप इन हेयर एक्सेसरीज को ट्राई करें, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप हेयर स्टाइल अलग तरह से क्रिएट कर पाएंगी। मार्केट में आपको अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज़ मिल जाएंगी, जिन्हें आप भी लगा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-myntra/ Ruby Raang, Ziory, Haute Handles
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।